Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: दिन में उमस के बाद रात को बरसे बादल, आगरा में कैसा रहेगा आज का मौसम? देखें लेटेस्ट अपडेट

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 08:11 AM (IST)

    Weather Update Agra आगरा में रविवार को दिनभर धूप रही जिससे उमस बढ़ गई। रात में तेज हवा के साथ बारिश होने से लोगों को राहत मिली। अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में किसी मौसमी तंत्र के सक्रिय न होने से बारिश की संभावना कम है लेकिन आंशिक बादल छाए रहेंगे।

    Hero Image
    Weather Update Agra: बारिश के बीच से निकलता बाइक सवार। जागरण

    जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में रविवार को दिनभर धूप निकली। बादल उमड़ते रहे और उमस अधिक रही, जिससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिली। रात 11:15 बजे हवा के साथ वर्षा शुरू हो गई। हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में किसी मौसम तंत्र के सक्रिय नहीं होने से वर्षा के आसार नहीं हैं। यहां आंशिक बादल छाए रहने से तापमान के साथ ही उमस में वृद्धि देखने को मिलेगी। रविवार को वर्षा नहीं हुई।

    रविवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दर्ज की गई वृद्धि

    एक से पांच सितंबर तक शहर से देहात तक अच्छी वर्षा हुई। शनिवार को वर्षा नहीं हुई थी और तापमान में वृद्धि देखने को मिली थी। रविवार को सुबह से शाम तक धूप निकली। बीच-बीच में बादल जरूर उमड़े, लेकिन बरसे नहीं। रात 10:30 बजे बादल घिर आए और। रात 11:15 बजे करीब वर्षा शुरू हो गई। हवा के साथ वर्षा होने से उमस से परेशान शहरवासियों को राहत मिली।

    ये रहा आगरा का तापमान

    अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।

    मौसम विभाग का ये है पूर्वानुमान

    माैसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में कोई मौसमी तंत्र सक्रिय नहीं है, जिससे वर्षा में कमी आएगी। आंशिक बादल छाए रहेंगे।

    comedy show banner
    comedy show banner