Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra Weather Update: सुबह से गर्मी और उमस, आगरा में कल से फिर करवट बदलेगा मौसम

    By Prateek GuptaEdited By:
    Updated: Sat, 27 Aug 2022 11:22 AM (IST)

    Today Agra Weather News Update आगरा में एक बार फिर उमस परेशान कर रही है। शनिवार सुबह से ही धूप तेज है और उमस का स्तर भी बढ़ा हुआ है। आंशिक रूप से बादल ...और पढ़ें

    Hero Image
    Weather in Agra Today:शनिवार सुबह से ही आगरा में तेज धूप है।

    आगरा, जागरण संवाददाता। वीकेंड पर मौसम सुहाना नहीं है लेकिन रविवार से एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। आगरा में शनिवार को सुबह से धूप तेज है और उमस का स्तर भी बढ़ा हुआ है। बीच बीच में बादल भी छा रहे हैं। मौसम विभाग ने अंदाजा व्यक्त किया है कि रविवार से बारिश शुरू होगी और आने वाले तीन दिन तक बरसात की उम्मीद है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा में शनिवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। जबकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस था। कल के मुकाबले आज करीब दो डिग्री की बढ़ोत्तरी है। सुबह से धूप तेज है और बीच बीच में बादल छा रहे हैं।

    बीते 24 घंटाें में कुछ इलाकाें में मामूली बूंदाबांदी ही पड़ी। बता दें कि इस साल आगरा में बारिश का आंकड़ा सामान्य से अधिक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार 28 अगस्त से फिर बूंदाबांदी हो सकती है। आज अधिकतम तापमान बढ़कर 35 डिग्री तक पहुंच सकता है।

    आने वाले दिनों में ये रहेगा हाल                

    27-Aug 28.0 35.0

    28-Aug 27.0 36.0

    29-Aug 26.0 35.0

    30-Aug 25.0 31.0

    31-Aug 27.0 34.0

    01-Sep 27.0 34.0