Agra Weather Updates: आगरा में छा रही सुबह और शाम धुंध, न्यूनतम तापमान में आएगी अब और गिरावट
Agra Weather Update आगरा में न्यूनतम तापमान मंगलवार को लुढ़ककर 10 डिग्री के करीब आ गया है ये सामान्य से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार आगरा में ...और पढ़ें

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में मंगलवार सुबह बाहरी इलाकाें में धुंध देखने को मिली। तापमान में गिरावट का दौर बरकरार है। न्यूनतम तापमान अभी से ही 10 डिग्री के करीब आ गया है। रात के समय दोपहिया वाहन पर मोटी जैकेट की जरूरत पड़ने लगी है और लोग सर्दी से बचाव को अलाव जलाने लगे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी।
मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ाें पर हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकाें में तापमान में गिरावट आ रही है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद ठंडी हवा चलेगी। यह पांच से दस किमी प्रति घंटा होगी। इससे दिन और रात के तापमान में कमी आएगी। ठंड बढ़ती जाएगी। मौसम विभाग के निदेशक डा. दानिश ने बताया कि फिलहाल हवा की दिशा में कोई बदलाव नहीं आएगा। यह पश्चिमी दिशा से चलेगी। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के चलते हवा में नमी की मात्रा अधिक है।
10 डिग्री से. के करीब पहुंचा तापमान
पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने का असर एक बार फिर से दिखना शुरू हो गया है। मंगलवार को सुबह न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी धूप में तेजी बने रहने की वजह से तापमान लगभग स्थिर है, दिसंबर के पहले सप्ताह में ही इसमें बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।
एक और पश्चिमी विक्षोभ हो रहा है विकसित
राजस्थान और आगरा के बार्डर पर एक और पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। यह विक्षोभ दो सप्ताह में पूरी तरह से बनकर तैयार होगा। फिर इसका असर मौसम पर पड़ना शुरू होगा।
सुबह रहेगी हल्की धुंध
आगामी तीन से पांच दिनों तक सुबह हल्की धुंध रहेगी। हालांकि शाम को धुंध का असर नहीं रहेगा।
आगामी दिनों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान (डिग्री से. में)
29-Nov 10.0 27.0
30-Nov 10.0 27.0
01-Dec 10.0 27.0
02-Dec 10.0 26.0
03-Dec 10.0 26.0
04-Dec 10.0 26.0
05-Dec 10.0 26.0

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।