Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Agra Weather Updates: सुबह सुबह बारिश, आगरा के तापमान में गिरावट, मौसम का अब ये रहेगा हाल

    By Prateek GuptaEdited By:
    Updated: Wed, 09 Nov 2022 08:22 AM (IST)

    Agra Weather Update आगरा में बुधवार सुबह करीब 4.30 बजे बारिश होने लगी। रुक−रुककर करीब डेढ़ घंटे तक बूंदाबांदी होती रही। इसके बाद भी बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवा के चलते तापमान में भी गिरावट है। सुबह न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज हो चुकी है।

    Hero Image
    Weather in Agra Today:बारिश बंद होने के बाद भी बुधवार सुबह आगरा में बादल छाए हैं।

    आगरा, जागरण संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ अब मैदानी इलाकाें में असर दिखाने लगा है। बुधवार सुबह आगरा और आसपास के इलाके में बारिश होने के बाद तापमान भी नीचे आ गया है। बीते तीन दिन से तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही थी। सुबह बारिश होने के बाद हवा ठंडी हो चुकी है और गर्म कपड़े पहने बिना बाहर निकले लोगाें की फुरफुरी छूटने लगी। इधर पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी चल रही है है। इसका असर भी यहां जल्द देखने को मिलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बारिश बंद हो चुकी है लेकिन बादल अभी छाए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अब नमी के चलते 14 नंवबर तक कोहरा या फिर धुंध परेशान करेगी। इसकी मुख्य वजह जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान के बार्डर पर बना पश्चिमी विक्षोभ है। एक विक्षोभ क्षीर्ण हो रहा है जबकि दूसरा विक्षोभ तेजी से मजबूत होता जा रहा है। बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ दानिश कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया है । आगामी 14 नवंबर तक सुबह धुंध रहेगी। बारिश से वायु प्रदूषण में भी कमी आएगी। उन्होंने बताया कि बारिश से दिन और रात के तापमान में कमी आएगी।

    बादलों का भी रहेगा डेरा

    आगामी दो से तीन दिन ताजनगरी के आसमान पर बादलों का भी डेरा रहेगा। इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी।

    क्या है कोहरा

    मौसम विभाग की मानें तो कोहरा आर्द्र हवा में तेजी से बनता है। ठंडी हवा अधिक नमी लेती है जबकि गर्म हवा इसमें पीछे रहती है। वाष्पन से आर्द्र हवा बादलों का रूप लेती है। यह जमीन के समीप बनते हैं। अगर यह सघन हो जाते हैं तो इससे दृश्यता शून्य होने लगती है।

    क्या है धुंध

    इसे कुहासा भी कहते हैं। इसमें जल की सूक्ष्म बूंदे हवा में तैरती हैं। दृश्यता की सीमा कोहरे के मुकाबले अधिक होती है।

    आगामी दिनों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान (डिग्री से. में)

    09-Nov 17.0   31.0

    10-Nov 18.0   31.0

    11-Nov 17.0   30.0

    12-Nov 17.0   29.0

    13-Nov 16.0   29.0

    14-Nov 16.0   29.0