Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra Weather Update: झमाझम बारिश से ठंड का अहसास, तीन दिन और मौसम का रहेगा यही हाल

    By amit dixitEdited By: Tanu Gupta
    Updated: Sun, 09 Oct 2022 07:43 AM (IST)

    Today Agra Weather News Update फुहारों के साथ तेज हो रही वर्षा सोमवार को भी तेज वर्षा के हैं आसार। दिन और रात के तापमान में तेजी से आएगी कमी। फिलहाल अभी कुछ देर से बंद है बारिश लेकिन बिना छाता लिये घर से न निकलें।

    Hero Image
    शनिवार दिनभर पड़ी बारिश रविवार की सुबह भी होती रही। अल सुबह बाजार का फोटो।

    आगरा, जागरण संवाददाता। चक्रवाती बारिश की एक्सप्रेस ने रविवार को भी रफ्तार पकड़ लिया। शनिवार देर रात से शुरू हुई वर्षा सुबह जारी थी। फिलहाल कुछ देर से बारिश से राहत है लेकिन बादल दोबारा बरसने का संकेत दे रहे हैं। लगातार हो रही वर्षा के चलते दिन और रात के तापमान में तेजी से कमी आई। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार सोमवार को भी वर्षा होगी। इस तरह की की वर्षा दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान भी नहीं हुई है। 24 घंटे के भीतर 100 एमएम के आसपास वर्षा हो चुकी होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ेंः Weather Update Today: यूपी-उत्तराखंड में होगी भारी बारिश, 23 राज्यों में येलो अलर्ट, पढ़ें-IMD की भविष्यवाणी

    मौसम विभाग का अनुमान, कैसा रहेगा अक्टूबर में बारिश का हाल

    मौसम विभाग के निदेशक डा. जेपी गुप्ता ने बताया कि अक्टूबर के पहले और दूसरे सप्ताह में वर्षा के आसार कम रहते हैं। क्योंकि मानसून की वापसी हो चुकी होती है। ऐसे में हवा में आद्रता तेजी से कम होती है। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो जाती है जबकि इस साल स्थिति इसके उलट है। इस साल एक अक्टूबर से ही वर्षा की शुरुआत हो गई। कभी बूंदाबांदी तो की फुहार पड़ रही है। इसकी वजह पहले पूर्वी मध्य प्रदेश में कम वायु दाब क्षेत्र है जबकि दूसरी बार बंगाल की खाड़ी में कम वायु दाब क्षेत्र बनना है। यह क्षेत्र बनने से चक्रवात विकसित हुआ है और अरब सागर की हवा से इसे अधिक नमी मिल रही है। इससे चक्रवाती बारिश हो रही है। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर के बाद वर्षा के कम आसार हैं। 

    यह भी पढ़ेंः Sharad Purnima 2022: बांके बिहारी मंदिर में दर्शन का समय बढ़ा, शरद पूर्णिमा को होगी ठाकुरजी की महारास मुद्रा

    आने वाले दिनों में ये रहेगा तापमान

    07-Oct 23.0 28.0

    08-Oct 23.0 26.0

    09-Oct 22.0 26.0

    10-Oct 21.0 28.0

    11-Oct 21.0 28.0

    12-Oct 20.0 28.0

    13-Oct 20.0 26.0