Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Agra Weather Today: अचानक बदला मौसम, कोहरे के साथ बूंदाबांदी के आसार; लखनऊ इंटरसिटी 20 घंटे लेट

    By amit dixit Edited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sun, 28 Jan 2024 12:27 PM (IST)

    आगरा के मौसम में अचानक से बदलाव देखने को मिला है। हालांकि कोहरे का कहर अभी भी जारी है। कोहरे के चलते ट्रेनों और बसों की चाल बिगड़ गई है। लखनऊ-आगरा फोर्ट इंटरसिटी 20 घंटे और श्रीधाम एक्सप्रेस साढ़े 19 घंटे की देरी से आगरा पहुंची। मौसम विज्ञानी डा. दानिश ने बताया कि एक और दो फरवरी को बादल छाएंगे। तीन फरवरी तक सुबह हल्का कोहरा रहेगा।

    Hero Image
    Agra Weather Today: अचानक बदला मौसम, कोहरे के साथ बूंदाबांदी के आसार; लखनऊ इंटरसिटी 20 घंटे रही लेट

    जागरण संवाददाता, आगरा। मौसम के मिजाज में शनिवार से तेजी से बदलाव आया है। गलन और ठिठुरन की मार से परेशान लोगों को राहत मिली। मौसम विज्ञानी डा. दानिश ने बताया कि एक और दो फरवरी को बादल छाएंगे। बूंदाबांदी हो सकती है। तीन फरवरी तक सुबह हल्का कोहरा रहेगा। गलन और ठिठुरन से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि पांच से दस किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवा चलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ इंटरसिटी 20 घंटे रही लेट

    कोहरे के चलते ट्रेनों और बसों की चाल बिगड़ गई है। लखनऊ-आगरा फोर्ट इंटरसिटी 20 घंटे और श्रीधाम एक्सप्रेस साढ़े 19 घंटे की देरी से आगरा पहुंची। इन ट्रेनों के अलावा तीन दर्जन ट्रेनें एक से 15 घंटे तक लेट रहीं। वहीं बसों को एक से दो घंटे तक खड़ा कर दिया गया। तीन से पांच घंटे की देरी से आगरा पहुंचीं।

    ये भी पढ़ें -

    एक धमाके से पत्तों की तरह ढहे चार फ्लैट, 100 मीटर दूर जाकर गिरा जंगला; चूल्हे को तीली दिखाते ही...

    UP Politics: चुनाव में जीत के लिए भाजपा की अनोखी स्ट्रेटेजी, गांवों में बिताएंगे रात; सीएम योगी भी 24 घंटे करेंगे प्रवास