Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Agra Weather Forecast: आगरा में तापमान सामान्‍य से कम, आंधी और बारिश के आसार

Agra Weather आगरा में गुरुवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री नीचे 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान रहेगा 41 डिग्री सेल्सियस के करीब। दोपहर में धूप है चुभती हुई लेकिन हवा में ठंडक है बरकरार।

By Prateek GuptaEdited By: Updated: Thu, 03 Jun 2021 11:17 AM (IST)
Hero Image
आगरा में गुरुवार सुबह से धूप तेज है।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में गुरुवार सुबह से गर्म हवा चलने के साथ तेज धूप निकल रही है। 10 बजे के बाद धूप तेज हो गई है। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री से​ल्सियस कम रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शाम को बारिश हो सकती है।

सुबह आठ बजे के बाद धूप तेज हो गई, इसके साथ ही गर्म हवा चलने लगी है। 10 बजे के बाद धूप तेज हो गई है, गर्मी से लोग परेशान हैं। इससे न्यूनतम तपमान सामान्य 26 डिग्री से​ल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस कम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

छह जून से आंधी और बारिश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि छह जून से मौसम बदल जाएगा, आंधी चलने के साथ ही तापमान बढ़ेगा। नौ जून तक तेज धूप निकलने के साथ ही आंधी चलने की आशंका है, इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ जाएगा। ऐसी स्थिति में अधिकतम तापमान के 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने के आसार हैं।