Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra Weather Forecast: पहाड़ों पर बर्फबारी, आगरा में भी हो रही जोरदार बारिश

    By Prateek GuptaEdited By:
    Updated: Tue, 21 Sep 2021 11:27 AM (IST)

    Agra Weather मंगलवार से फिर मौसम में बदलाव के आसार बन रहे हैं। मंगलवार को रोहतांग सहित अन्‍य पहाड़ी इलाकों में हिमपात हुआ है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आगरा में दोपहर तके तेज बारिश की संभावना है।

    Hero Image
    आगरा में मंगलवार को दोपहर झमाझम बरसात शुरू हो गई है।

    आगरा, जागरण संवाददाता। इस साल मानसून आगरा के लिहाज से ठीक-ठाक साबित होने जा रहा है। रविवार और सोमवार के सूखे निकलने के बाद मंगलवार को मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। सुबह से यहां तेज धूप है लेकिन दोपहर में जोरदार बारिश हो रही है। इसके पीछे वजह है कि रोहतांग समेत अन्‍य पहाड़ी इलाकों में सुबह हिमपात हुआ है और पंजाब के कई शहरों में जोरदार बारिश हो रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार को सुबह से ही आगरा में तेज धूप निकलने से गर्मी और उमस बढ गई है। सुबह का तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में मौसम बदल जाएगा और बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान सटीक साबित हुआ। दोपहर 12 बजे एकदम से काली घटाएं छाईं और जोरदार बारिश शुरू हो गई। पूरे शहर में झमाझम हुई है। इससे पहले सुबह सात बजे से ही तेज धूप निकल आई, 10 बजे के बाद धूप में निकलना मुश्किल हो गया है। धूप तेज होने से उमस बढ गई थी, गर्मी से लोगों का बुरा हाल था। सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री कम 33.1 डिग्री दर्ज किया गया था।

    25 सितंबर तक बारिश की संभावना

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार से मौसम बदल जाएगा, बादल छाने के साथ बारिश होगी। 25 सितंबर तक बारिश की संभावना है, इसके बाद धूप निकलेगी।

    मच्‍छरजनित बीमारियां होने लगीं

    आगरा में मौसम लगातार बदल रहा है। इस बदलते मौसम में ब्लड प्रेशर के मरीजों को परेशानी हो रही है। यही नहीं, इस समय मच्छरजनित बीमारियां भी फैल रही हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढेगा, धूप निकलेगी। इससे उमस बढ़ेगी। मौसम में हो रहा परिवर्तन सेहत को बीमार करने लगा है। ओपीडी और इमरजेंसी में एक जैसी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। अगस्त के तीन सप्‍ताह लगभग सूखे ही बीत गए। उसके बाद बारिश शुरू हुई। सितंबर के महीने में यहां ठीक ठाक बरसात हुई है। इसके बाद मच्‍छरों का प्रकोप बढ़ गया है। साथ ही बीच-बीच में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। मौसम का यह बिगड़ा मिजाज सेहत के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज बुखार, पेट दर्द, डायरिया और ब्लड प्रेशर से संबंधित पहुंच रहे हैं। यही स्थिति एसएन मेडिकल कालेज की ओपीडी का भी है। अगस्त और सितंबर में सबसे ज्यादा मच्छरजनित बीमारियों और बुखार का खतरा रहता है।