Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Weather Update: मौसम विभाग ने बारिश और तूफान का अलर्ट जारी, देखिए कब बदलेगा यूपी के इस शहर का हाल

    Updated: Wed, 02 Jul 2025 08:40 AM (IST)

    Weather Update Agra मौसम विभाग ने आगरा में अगले एक सप्ताह तक वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। 6 और 7 जुलाई को तूफान की आशंका है। मंगलवार को बादल छाए रहे और उमस बनी रही। तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी ने तेज वर्षा की चेतावनी दी है।

    Hero Image
    Weather Update Agra: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, आगरा। Weather Update Agra: मौसम विभाग ने छह और सात जुलाई को वर्षा के साथ तूफान आने का पूर्वानुमान जताया है। दो से पांच जुलाई तक बादल छाए रहने, वर्षा होने व गरज के साथ बौछार पड़ सकती हैं। मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे। सूरज निकला जरूर, लेकिन उसका असर कम रहा। इससे उमस अधिक रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहर में मंगलवार सुबह 4:30 बजे के करीब वर्षा हुई। करीब 20 मिनट तक तेज वर्षा चर्च रोड क्षेत्र में हुई। सुबह ठंडी हवा चलती रही और बादल छाए रहे। दोपहर डेढ़ बजे के बाद धूप निकल आई। कभी बादल छाए तो कभी धूप निकली।

    मौसम विभाग का एक सप्ताह तक वर्षा का पूर्वानुमान

    अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

    मौसम विज्ञानी मो. दानिश के अनुसार छह व सात जुलाई को बादल छाए रहने के साथ हवा के साथ तेज वर्षा हो सकती है या तूफान आ सकता है।

    ग्वालियर हाईवे पर गिट्टी-मिट्टी और गड्ढों से हादसे

    ग्वालियर हाईवे पर गिट्टी-मिट्टी और गड्ढों से हादसे हो रहे हैं। यहां पर जलभराव के चलते गहरे गड्ढे हो गए थे। लोक निर्माण विभाग ने यहां पर गिट्टी भरवाई थी। अब गिट्टी में वाहन चालक फंस करके गिर रहे हैं। पानी दुकानाें तक आने से व्यापारी परेशान हैं। ग्वालियर हाईवे पर सराय मलकूचंद सेे लेकर रोहता बाग तक सड़क पर जगह-जगह पानी भरता है। सुरक्षा विहार कालोनी और पीएस गार्डन के बीच की सड़क पर सबसे अधिक पानी भरता है। जिससे सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं।

    पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग ने गड्ढों में गिट्टी-मिट्टी भरवा दी दी। वाहन अब गिट्टी में फंस रहे हैं, असंतुलित होकर पलट रहे हैं। मंगलवार को भी ई-रिक्शा समेत कई वाहन असंतुलित होकर पलट गए। हालांकि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। जलभराव के चलते वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। वाहन रेंंगकर निकलते रहे। इधर, नगला पदमा में भी बस्तियाें जलभराव रहा। लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया। जिससे लोगों का आवागमन बाधित रहा।