Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra Weather Forecast: आगरा में छाई धुंध और कोहरा, तापमान अभी सामान्‍य से ऊपर

    By Nirlosh KumarEdited By:
    Updated: Sun, 13 Dec 2020 10:34 AM (IST)

    Agra Weather आगरा में रविवार सुबह बादल और हल्‍का कोहरा छाने से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज। धूप में तेजी होने से अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में हो रह ...और पढ़ें

    Hero Image
    सिकंदरा में सुबह आठ बजे तक धुंध छाई रही।

    आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में इस समय मौसम के अलग अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। सुबह धुंध और कोहरा, दोपहर में कभी धूप तो कभी बादल। तापमान सामान्‍य से ऊपर ही चल रहा है लेकिन बादल छाने से मौसम का मिजाज अच्‍छा लग रहा है। रविवार को दोपहर में बादलों की लुकाछिपी चलती रहेगी। आज न्‍यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार को आगरा के मौसम में बदलाव आया है। सुबह से ही बादल छाए हैं और हवा में ठंडक है। सुबह करीब छह बजे हल्‍का कोहरा भी छाया रहा। धूप न निकलने से सुबह 10 बजे का तापमान 17 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। जो शनिवार के मुकाबले दो डिग्री कम है। आज अधिकतम 24 और न्‍यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हवा में ठंडक रहने और धूप न निकलने से सर्दी का अहसास होगा। तापमान में भी बीते दिनों की अपेक्षा कमी दर्ज हो रही है।

    इससे पहले शनिवार की सुबह कोहरा के साथ हुई, दिन में धुंध छाई रही। शाम को सर्द हवा चली, इससे अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। सुबह कोहरा में द्रश्यता कम होती गई। सुबह आठ बजे के बाद कोहरा छट गया, लेकिन धुंध छा गई। नमी बढ़ने और प्रदूषण का स्तर बढ़ने से दिन भर धुंध छाई रही। शाम को सर्द हवा चलने लगी। दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य 25 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस कम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य आठ डिग्री सेल्सियस से छह डिग्री सेल्सियस अधिक 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को धुंध छट जाएगी और धूप निकलेगी।

    15 दिसंबर से छाएगा घना कोहरा

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 15 दिसंबर से घना कोहरा छा सकता है, 16 दिसंबर को भी घना कोहरा छा सकता है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। 17 दिसंबर से कोहरा छट जाएगा और धूप निकलेगी।