Move to Jagran APP

Agra Weather: 33 घंटे में 14 एमएम बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज, दो दिन का ये है पूर्वानुमान

Agra Weather Update ताजनगरी में पिछले 33 घंटे में 14 एमएम हुई बारिश शनिवार को भी रुक-रुक कर हो सकती है वर्षा। उत्तरी मध्य प्रदेश में कम वायु दाब का क्षेत्र तेजी से हो रहा है कमजोर। रविवार को बारिश में कमी आने का पूर्वानुमान है।

By JagranEdited By: Abhishek SaxenaPublished: Fri, 23 Sep 2022 07:52 PM (IST)Updated: Fri, 23 Sep 2022 07:52 PM (IST)
Agra Weather Update:आगरा में बारिश के बाद भी तापमान बढ़ा रहा।

आगरा, जागरण संवददाता। ताजनगरी में 33 घंटे में 14 एमएम वर्षा हुई लेकिन इसके बाद भी शुक्रवार को दिन और रात के तापमान में उछाल आया। अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री से. और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री से. पर पहुंच गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री से. और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री से. रहा था। वहीं उत्तरी मध्य प्रदेश में कम वायु दाब का क्षेत्र तेजी से कमजोर हो रहा है। इसके चलते शनिवार को रुक-रुक कर वर्षा हो सकती है जबकि रविवार से वर्षा में तेजी से कमी आएगी।

loksabha election banner

शुक्रवार को मौसम के मिजाज में आया बदलाव

मौसम के मिजाज में शुक्रवार को तेजी से बदलाव आया। सुबह से ही बादल छाए रहे। सुबह दस बजे कुछ देर के लिए धूप निकली फिर बादल छाए गए। ईदगाह कालोनी, जयपुर हाउस सहित अन्य क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। दोपहर में कुछ देर के लिए सूरज के फिर से दर्शन हुए। दोपहर दो बजे तेज वर्षा हुई। हालांकि इसकी अवधि दस से 15 मिनट तक रही। शाम को बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के निदेशक डा. जेपी गुप्ता ने बताया कि शनिवार को रुक-रुक का वर्षा हो सकती है। 27 सितंबर के बाद वर्षा के आसार नहीं हैं। साथ ही दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई भी शुरू हो जाएगी 

ये भी पढ़ें...

Agniveer Bharti: 5 मिनट की दौड़ लगाने में 65 प्रतिशत युवा हो रहे फेल, शनिवार को इटावा और फिरोजाबाद के युवाओं का दिन

ऐसा रहेगा शनिवार को मौसम

शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। एक से दो बार वर्षा की भी संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

आज का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

तिथि अधिकतम न्यूनतम

23 सितंबर 30.2-24.9

24 सितंबर 29 - 23

25 सितंबर 28- 22 तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

ये भी पढ़ें... Atithi Bhooto Bhava: जैकी श्राफ संग नजर आए आगरा के सुनील, शूट की तस्वीरों में देखिए 'जग्गू दादा' का अंदाज 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.