Move to Jagran APP

Agniveer Bharti: 5 मिनट की दौड़ लगाने में 65 प्रतिशत युवा हो रहे फेल, शनिवार को इटावा और फिरोजाबाद के युवाओं का दिन

Agniveer Recruitment Rally सेना भर्ती के बदले इस साल अग्निवीर भर्ती हो रही है। आगरा के आनंद इंजीनियरिंग कालेज के मैदान में अभी तक पंजीकरण कराने वाले 33 हजार युवाओं में 23 हजार ने रैली में भाग लिया है। आनंद इंजीनियरिंग कालेज में दस अक्टूबर तक चलेगी रैली।

By Abhishek SaxenaEdited By: Published: Fri, 23 Sep 2022 06:21 PM (IST)Updated: Fri, 23 Sep 2022 06:21 PM (IST)
Agniveer Bharti: 5 मिनट की दौड़ लगाने में 65 प्रतिशत युवा हो रहे फेल, शनिवार को इटावा और फिरोजाबाद के युवाओं का दिन
Agniveer Recruitment Rally: अग्निवीर भर्ती रैली में युवा दौड़ में फेल हो रहे हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। कासगंज हो या फिर ललितपुर, झांसी, जालौन व इटावा। अग्निवीर भर्ती रैली में इन सब जिलों के 33 हजार युवाओं ने पंजीकरण कराया था। आनंद इंजीनियरिंग कालेज में बीस सितंबर से चल रही रैली में 23 हजार युवाओं ने भाग लिया। 65 प्रतिशत (14950 युवा) युवा दौड़ में फेल हुए हैं जबकि 10 से 15 प्रतिशत युवा हाइट सहित अन्य में फेल हुए हैं। यह पहला मौका है जब दौड़ में इतने अधिक युवा फेल हो रहे हैं। रैली दस अक्टूबर तक चलेगी।

loksabha election banner

अग्निवीर भर्ती रैली की दौड़ में नहीं है कोई बदलाव

सेना भर्ती रैली के बदले इस साल अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जा रही है लेकिन भर्ती में दौड़ में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। प्रत्येक युवा को पांच मिनट और तीस सेकेंड में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होती है। ऐसे युवाओं को ग्रुप प्रथम और पांच मिनट 31 सेकेंड से पांच मिनट 45 सेकेंड में दौड़ पूरी करने पर ग्रुप द्वितीय में रखा जाता है। इसके लिए क्रमश: 60 और 48 अंक मिलते हैं। इतनी ही समयावधि में ग्रुप प्रथम में दस बीम पर 40 और ग्रुप द्वितीय में नौ बीम पर 33 अंक मिलते हैं। 

Flood In Gorakhpur: बाढ़ से 41 गांवों में भरा पानी, कहीं भूख से तड़प रहे लोग तो कहीं दूध के लिए बिलख रहे मासूम- तस्वीरें

आठ पर 27, सात पर 21 और छह पर 16 अंक मिलते हैं।

सेना भर्ती कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि सामान्य तौर पर दौड़ में 50 से 60 प्रतिशत युवा फेल होते थे लेकिन अग्निवीर भर्ती रैली में 65 प्रतिशत युवा फेल हो रहे हैं। ऐसा क्यों है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

बिना तैयारी के दौड़

सेवानिवृत्त कर्नल बीएस तोमर का कहना है कि अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने की उम्र साढ़े 17 साल है। युवा बिना तैयारी के दौड़ लगा रहे हैं। खासकर दौड़ मिट्टी में हो रही है। युवा पास-पास रहते हैं। इसी के चलते फेल होने वाले युवाओं की संख्या अधिक है।

5868 युवाओं ने लिया भाग

शुक्रवार को अग्निवीर भर्ती रैली के लिए जालौन और इटावा के 8721 युवाओं ने पंजीकरण कराया था जिसमें 5868 युवाओं ने भाग लिया।

शनिवार को इटावा और फिरोजाबाद के युवाओं को मिलेगा मौका

शनिवार सुबह अग्निवीर भर्ती रैली में इटावा के जसवंतनगर व इटावा तहसील, फिरोजाबाद के सिरसागंज तहसील के युवाओं को मौका मिलेगा। देर शाम तक युवा कालेज के आसपास जुट गए।

ये भी पढ़ें... Ankita Murder Case: गुस्साई भीड़ ने पुलिस कस्‍टडी में तीनों आरोपितों से की मारपीट, रिसार्ट पर निकाला गुस्सा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.