Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक वर्षीय यश के लिए देवदूत बना आगरा विकास मंच

    By Tanu GuptaEdited By:
    Updated: Sun, 29 Aug 2021 02:12 PM (IST)

    चार बहनों में इकलौते भाई यश की 15 दिन से तबीयत खराब थी आर्थिक रूप से परेशान स्वजन उसे लेकर आगरा विकास मंच अध्यक्ष राजकुमार जैन व संयोजक सुनील कुमार जैन के पास पहुंचे। यश को डा. अरुण जैन की देखरेख में बोदला स्थित चाइल्ड हास्पिटल में भर्ती कराया गया।

    Hero Image
    रक्त कैंसर से पीड़ित यश इलाज के बाद।

    आगरा, जागरण संवाददाता। तहसील किरावली के गांव कुकथला निवासी मूलचंद के परिवार के लिए आगरा विकास मंच देवदूत बनकर सामने आया। रक्त कैंसर से पीड़ित इकलौते बेटे को मंच ने इलाज के लिए नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया क्योंकि पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से परेशान था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चार बहनों में इकलौते भाई यश की 15 दिन से तबीयत खराब थी, आर्थिक रूप से परेशान स्वजन उसे लेकर आगरा विकास मंच अध्यक्ष राजकुमार जैन व संयोजक सुनील कुमार जैन के पास पहुंचे। यश को डा. अरुण जैन की देखरेख में बोदला स्थित चाइल्ड हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जांच में पता चला कि उसे रक्त कैंसर हो सकता है। इसके बाद डा. अरुण जैन ने उसे केंद्रीय सहायता प्राप्त नोएडा के मेडिटेक चाइल्ड हास्पिटल में भर्ती कराया है, जांच में रक्त कैंसर का सत्यापन हुआ है। आगरा के इलाज खर्च को मंच के मेडिकल प्रकोष्ठ के बालरोग विशेषज्ञ डा. अरुण जैन ने आंशिक रूप से उठाया। अध्यक्ष राजकुमार जैन व संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि यश का इलाज शुरू हो गया है। उसके स्वस्थ होने की पूरी उम्मीद है। आगे का इलाज आगरा विकास मंच व हास्पिटल के सहयोग से होगा। नोएडा में छह माह तक रहने और भोजन व्यय मंच उठाएगा। मंच महामंत्री सुशील जैन, प्रवक्ता संदेश जैन, ध्रुव जैन, विजय सेठिया, संरक्षक अरुण अग्रवाल, अरविंद शर्मा गुड्डू आदि ने उसके स्वास्थ्य लाभ की कामना की।