Sawan 2023: आगरा में कल रात से रूट डायवर्जन, भारी वाहनों के लिए ये रहेंगे रास्ते, पढ़ें बदली व्यवस्था
Agra Traffic Divert For Sawan Somwar शहर में कल रात 11 बजे से प्रवेश नहीं कर सकेंगे भारी वाहन। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को कांवड़ यात्रा और मंदिरों में जलाभिषेक पर यातायात मार्ग परिवर्तन व्यवस्था लागू। नौ जुलाई की शाम चार बजे से 10 जुलाई को कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगा मार्ग परिवर्तन व्यवस्था। कुछ स्थानों पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।

आगरा, जागरण संवाददाता। श्रावण मास के पहले सोमवार को शहर में कांवड़ यात्रा और प्रमुख शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना, जलाभिषेक के अवसर पर शहर में बाहरी और आंतरिक यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। यह व्यवस्था नौ जुलाई को शाम चार बजे से 10 जुलाई को कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी।
अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अरुण चंद ने बताया कि नौ जुलाई की रात 11 बजे से खुलने वाली नो एंट्री जारी रहेगी। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इस अवधि में वाहनों को पूर्व से जारी नो एंट्री पास और अनुमति पत्र निरस्त रहेंगे। इस दौरान यातायात मार्ग परिवर्तन व्यवस्था निम्न रहेगी।
गैर जनदों द्वारा किया गया मार्ग परिवर्तन
- हाथरस से आगरा की ओर से आने वाले भारी वाहनों को वहां की पुलिस द्वारा हाथरस एवं सादाबाद से सिकन्दराराऊ या मथुरा की ओर भेजा जाएगा
वाह्यय यातायात मार्ग परिर्वतन
- मथुरा की तरफ से आने वाला यातायात राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से फिरोजाबाद की तरफ निर्बाध जा सकेगा। इसी तरह फिरोजाबाद से मथुरा की तरफ जाने वाला यातायात भी यथावत चलता रहेगा।
- फिरोजाबाद से जयपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन रूनकता से दक्षिणी बाईपास होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
- अलीगढ़ की तरफ से आने वाले समस्त वाहन खंदौली चौराहे से मुड़ी चौराहे होते हुये एत्मादपुर से एनएच-19 होकर अपने गन्तव्य को जाएंगे।
- जलेसर एटा से आगरा आने वाले समस्त वाहन मुड़ी चौराहे से एत्मादपुर से एनएच.19 होकर जाएंगे।
- रामबाग चौराहे से हाथरस की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहन रामबाग चौराहे से एनएच.-19 से कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेसवे होकर जाएं।
- शाहदरा चुंगी से टेढ़ी बगिया होकर हाथरस की ओर जाने वाले भारी वाहन कुबेरपुर से यमुना एक्सप्रेसवे होकर जाएंगे।
- रामबाग चौराहे से जलेसर एटा की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहन रामबाग चौराहे से एनएच.-19 से टूण्डला होकर जाएंगे।
- शाहदरा चुंगी से टेढ़ी बगिया होकर जलेसर एटा की ओर जाने वाले भारी वाहन शाहदरा चुंगी से एनएच.-19 से टूण्डला होकर जाएंगे।
- ग्वालियर और जयपुर से अलीगढ़ की तरफ जाने वाले भारी वाहन दक्षिणी बाईपास से होकर एनएच-19 से कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेसवे होकर जाएंगे।
- फतेहाबाद रोड से आने वाले भारी वाहन शहर न आकर इनर रिंग रोड से होकर जाएंगे।
- शमशाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन एकता पुलिस चौकी से सौ फुटा से इनर रिंग रोड होते हुये तोरा चौकी के सामने निकलकर जाएंगे।
- एनएच.-19 पर चलने वाले भारी वाहन आगरा महानगर में प्रवेश नहीं करेंगे। प्रवेश मार्ग पर बैरियर लगाकर मार्ग परिवर्तन किया जाएगा।
- रामबाग चौराहा से एत्माद्दौला तिराहा से यमुना किनारा मार्ग होकर आगरा किला अमर सिंह गेट से तारघर चौराहा से क्लब चौराहा से मधु नगर चौराहा से रोहता नहर चौराहा तक कावड़ियों के मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा
यहां से प्रवेश नहीं करेगा शहर में कोई भारी वाहन
- रोहता नहर चौराहा, मलपुरा नहर चौराहा, पथौली नहर चौराहा, एनएच-19 पर रामबाग चौराहा, वाटरवर्क्स चौराहा, सुल्तानगंज की पुलिया, भगवान टॉकीज चौराहा, खन्दारी चौराहा, आर.बी.एस. चौराहा, गुरूद्वारा गुरू का ताल, सिकन्दरा तिराहा, बोदला चौराहा, एत्मादौला तिराहा, तोरा चौकी, एकता चौकी एवं महानगर आगरा के अन्य प्रवेश मार्गों से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा
- प्रथम सोमवार को प्रमुख शिव मंदिरों पर यातायात, पार्किंग और मार्ग परिवर्तन की व्यवस्था
- श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर राज राजेश्वर महादेव मंदिर, रावली महादेव मंदिर, मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर यातायात व्यवस्था के प्रबंध किए गए हैं। यह प्रबंध नौ जुलाई की शाम चार बजे से मेला समाप्ति तक प्रभावी रहेंगे
राजेश्वर महादेव मंदिर थाना क्षेत्र सदर की यातायात व्यवस्था
- फूल सैय्यद चौराहा से शमशाबाद रोड़ पर राजपुर चुंगी की ओर भारी और मध्यम वाहन नहीं जाएंगे।
- अमर होटल तिराहा से राजेश्वर मंदिर की तरफ भारी और मध्यम वाहन नहीं जाएंगे।
- अमर होटल से शमशाबाद रोड़ पर हल्के चार पहिया वाहन गोल मार्केट राजपुर चुंगी तक आएंगे।
- आगरा से शमशाबाद की ओर जाने वाले वाहन फतेहाबाद रोड़ से तोरा चौकी से एकता चौकी होकर शमशाबाद रोड़ की तरफ जाएंगे।
- राजपुर चुंगी से कहरई मोड़ तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- शमशाबाद से आगरा आने वाले हल्के वाहन एकता चौकी से तोरा चौकी से फतेहाबाद रोड होते हुये अपने गंतव्य को जाएंगे।
- शमशाबाद से आगरा की ओर आने वाले भारी वाहनों को शमशाबाद चौराहा से इरादत नगर से सैंया होकर जाएंगे।
रावली महादेव मंदिर थाना क्षेत्र रकाबगंज की यातायात व्यवस्था
साई की तकिया चौराहा, छीपीटोला तिराहा, टंकी चौराहा की ओर से कोई भी बड़ा वाहन मेटाडोर, टूरिस्ट बस, रोडवेज बस, लोडर आदि रावली की तरफ नहीं आ सकेंगे। टूरिस्ट और रोडवेज बसों को क्लब चौराहे, साई की तकिया चौराहा से मार्ग परिवर्तन किया जाएगा।
श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर थाना क्षेत्र मन्टोला की यातायात व्यवस्था
- चिम्मन पुडी चौराहा, दरेसी एक और दो, हाथीघाट तिराहे से कोई भी बड़ा वाहन मनकामेश्वर मंदिर की तरफ नहीं आ सकेंगे।
- पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर थाना-शाहगंज की यातायात व्यवस्थाः-
- पृथ्वीनाथ फाटक से श्री पृथ्वीनाथ महादेव मन्दिर की ओर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।