आगरा में गणित के शिक्षक ओम प्रकाश यादव की हत्या: गला काटकर किए थे नौ प्रहार
आगरा में गणित शिक्षक ओम प्रकाश यादव की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसमें गला काटकर शरीर पर नौ ...और पढ़ें

मृतक का फाइल फोटो।
HighLights
शिक्षक ओम प्रकाश यादव की बेरहमी से हत्या।
गला काटकर शरीर पर किए गए नौ प्रहार।
पुलिस को हत्यारे तक पहुंचने के सुराग मिले।
जागरण संवाददाता, आगरा। कोचिंग में गणित के शिक्षक ओम प्रकाश यादव की हत्या बेरहमी से की गई थी। हत्यारे ने धारदार हथियार से शिक्षक का गला काटने के बाद शरीर पर ताबड़तोड़ नौ प्रहार किए थे। सीसीटीवी कैमरों में एक व्यक्ति उनकी स्कूटी लेकर जाता दिखाई दिया है। कुछ दूर बाद वह गायब हो गया, आशंका है कि मार्केट से निकलने के बाद वह कालोनी की गलियों से होकर निकला होगा। पु़लिस को कुछ महत्पपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनकी मदद से हत्यारोपित तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
जगदीशपुरा की आवास विकास कॉलोनी सेक्टर तीन स्थित वीएस प्लाजा की कोचिंग में 50 वर्ष के गणित के शिक्षक ओम प्रकाश यादव का छह नवंबर को शव मिला था। कानपुर देहात के थाना रसूलपुर के मूल निवासी ओम प्रकाश यादव वर्तमान में आवास विकास कालोनी के सेक्टर 13 में रहते थे।
शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज में गणित के शिक्षक थे ओम प्रकाश यादव
आवास विकास कॉलाेनी सेक्टर सात स्थित शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज में गणित के शिक्षक थे। वीएस प्लाजा में अपनी कोचिंग भी चलाते थे। वह कक्षा नौ और दस के बच्चों के दो बैच पढ़ाते थे। दो नवंबर को वह घर नहीं गए, कॉलेज के बाद सीधे कोचिंग आ गए थे। बच्चों को पढ़ाने के बाद शाम सात बजे वह अपने घर गए, वहां से रात नौ बजे दोबारा निकल गए थे।
छह नवंबर को उनका शव कोचिंग में मिला। कई दिन पुराना होने के चलते शव में क्षत-विक्षत हो गया था। जिसके चलते प्रथम दृष्टया शरीर पर चोटों के निशान नजर नहीं आए थे।
यह भी पढ़ें- काेचिंग में गला काट हुई थी शिक्षक की हत्या: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आगरा पुलिस को मिला जरूरी सुराग
आवास विकास कालोनी सेक्टर तीन स्थित कोचिंग में हुई थी हत्या
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शिक्षक का गला काटने के साथ ही उनके शरीर में ताबड़तोड़् नौ प्रहार किए गए थे। जिस बेरहमी से हत्या की गई, पुलिस मान रही है कि हत्यारा कोई परिचित है। शिक्षक बच नहीं जाएं, इसलिए गला काटने के बाद उन पर इतने वार किए गए थे। सीसीटीवी में हेलमेट लगाए व्यक्ति शिक्षक की स्कूटी लेकर जाते नजर आया है।
रात में सेंट्रल पार्क के पास पुलिस की चेकिंग चल रही थी। माना जा रहा है कि चेकिंग से बचने के लिए हत्यारा स्कूटी को गलियों से लेकर गया होगा। पुलिस आसपास गलियों के सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग चेक कर रही है।
डीसीपी सिटी रवींद्र कुमार ने बताया कि हत्या से संबंधित कुछ सुराग मिले हैं। जिनकी मदद से हत्यारे तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
महिला से फोन पर होती थी बातचीत
पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि शिक्षक की एक महिला से फोन पर बातचीत होती थी। घटना के समय महिला की लोकेशन आगरा में नहीं थी। दीपावली की छुट्टियां हाेने के चलते पुलिस कॉल डिटेल हासिल नहीं कर सकी है। शिक्षक के मोबाइल की कॉल डिटेल से काफी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। पुलिस कोचिंग में बच्चों से भी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उनसे कौन-कौन मिलने आता था?
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।