विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में SIR: 23 साल बाद बड़ा बदलाव, छह लाख मतदाताओं के बाद अब 83 बूथ हुए कम

Published: Mon, 09 Nov 2026 01:48 PM (IST)

आगरा में 23 साल बाद हुए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में छह लाख मतदाता और 83 बूथ कम हो गए ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. 23 साल बाद आगरा में छह लाख मतदाता कम हुए

  2. जिले में अब 83 मतदान बूथों की संख्या घटी

  3. बीएलओ छूटे मतदाताओं को सूची में जोड़ेंगे, त्रुटियां सुधारेंगे

जागरण संवाददाता, आगरा। 23 साल के बाद जिले में हुए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में छह लाख मतदाता कम हो गए हैं। नौ विधानसभा क्षेत्रों में इतने मतदाता कम होने के बाद अब बूथों की संख्या में भी कमी हो गई है। नौ विधानसभा क्षेत्रों में 83 बूथ कम हुए हैं। अब जिले में 3849 बूथ हैं। एक बूथ में 1200 मतदाता से अधिक नहीं होंगे।
नौ विधानसभा क्षेत्रों में 29.85 लाख मतदाता हैं। इसमें 16.35 लाख पुरुष और 13.50 लाख महिला मतदाता हैं। 83 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में छह लाख मतदाता कम हुए हैं। जिस पर राज्य निर्वाचन आयोग ने बूथों का सर्वे कर संख्या कम करने के आदेश दिए थे। यह कार्य जिला प्रशासन ने पूरा कर लिया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान ने बताया कि 83 बूथ जिले में कम हुए हैं।

3849 बीएलओ छूटे लोगों की करेंगे पहचान

मतदाता सूची में अगर किसी का नाम, पता या फिर उम्र गलत है तो बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) इसकी पहचान करेंगे। अभियान चलाकर छूटे लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे। त्रुटियों को सही किया जाएगा। इसी तरह से 18 साल की आयु पूरी कर चुके मतदाताओं के नाम जोड़ने का अभियान चल रहा है।


ये है जिले में बूथों की संख्या : विधानसभा क्षेत्र का नाम, बूथों की संख्या

  • एत्मादपुर, 514
  • आगरा कैंट, 468
  • आगरा दक्षिण, 384
  • आगरा उत्तर, 434
  • आगरा ग्रामीण, 476
  • फतेहपुर सीकरी, 413
  • खेरागढ़, 387
  • फतेहाबाद, 398
  • बाह, 375

यह भी पढ़ें- टॉयलेट में आए अनचाहे मेहमान ने मचाई खलबली: विशालकाय मगरमच्छ देखकर दहशत में आई फैमिली; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।