Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra : विजय नगर कालोनी में बंद कोठी में मिला वृद्धा का कंकाल

    रणवीर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कालोनी के लोगों से जानकारी की। उन्होंने बताया कि निर्मल के पिता की फाउंड्री नगर में खाद बनाने की फैक्ट्री थी। पिता की 20 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। जिसके बाद निर्मल ने वहां की संपत्ति बेच दी थी।

    By Jagran NewsEdited By: Mohammed AmmarUpdated: Thu, 16 Feb 2023 11:07 PM (IST)
    Hero Image
    Agra : विजय नगर कालोनी में बंद कोठी में मिला वृद्धा का कंकाल

    जासं, आगरा : हरीपर्वत की विजय नगर कालोनी की कोठी संख्या 67 में गुरुवार को वृद्धा का कंकाल मिला। वह करीब एक महीने पुराना होने का अनुमान है। गाजियाबाद से मिलने आए भाई ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। वृद्धा कोठी में अकेली रहती थीं। उनका कालोनी के लोगों से भी संपर्क नहीं होता था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे की है। गाजियाबाद के लौनी निवासी रणवीर अपनी बहन निर्मल से मिलने आए थे। निर्मला की आयु करीब 65 वर्ष थी। रणवीर ने देखा कि गेट में अंदर से ताला लगा था। काफी आवाज देने के बाद भी नहीं खुला। रणवीर ने कालोनी के लोगों की मदद से गेट का ताला तोड़ा। जिसके बाद कोठी का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर गए। वहां एक कमरे में बेड पर निर्मल का कंकाल पड़ा था।

    रणवीर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कालोनी के लोगों से जानकारी की। उन्होंने बताया कि निर्मल के पिता की फाउंड्री नगर में खाद बनाने की फैक्ट्री थी। पिता की 20 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। जिसके बाद निर्मल ने वहां की संपत्ति बेच दी थी। वह मां के साथ अकेली रहती थीं। शादी नहीं की थी। ढाई वर्ष पहले मां की भी मृत्यु हो गई। जिसके बाद वह अकेले रहने लगीं।

    प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार के अनुसार कालोनी के लोगों से जानकारी की गई। जिससे पता चला कि निर्मल लोगों सेे मिलती जुलती नहीं थीं। कोठी में भी लोगों को नहीं आने देती थीं। कोठी से बाहर बहुत कम निकलती थीं। जिसके चलते कालोनी के लोगों को उनके बारे में अधिक जानकारी नहीं थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वृद्धा का कंकाल कितना पुराना है, यह जानने के लिए पोस्टमार्टम को भेजा गया है।