Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज और कल बंद रहेंगे कक्षा 8 तक के स्कूल

    By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar
    Updated: Mon, 26 Dec 2022 10:27 PM (IST)

    रात दस बजे डीएम नवनीत सिंह चहल ने नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी कान्वेंट व पब्लिक स्कूल-कालेजों को बंद करने के आदेश जारी किए। उन्होंने बताया कि कक्षा आठ तक के स्कूल खुलने पर कालेज प्रशासन को दोषी मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।

    Hero Image
    आज और कल बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल

    जासं, आगरा : आखिर डीएम अंकल ने बच्चों की फरियाद सुन ली। ठंड के चलते मंगलवार और बुधवार को कक्षा आठ तक के सभी स्कूल-कालेजों बंद रहेंगे। कक्षा 9 से 12वीं की कक्षाएं सुबह दस से तीसरे पहर तीन बजे तक चलेंगी। सोमवार को ठंड बढ़ गई। दोपहर बाद डीएम नवनीत सिंह चहल के पास फोन पहुंचना शुरू हो गया। शाम को फाेन की संख्या बढ़ गई। यहां तक बच्चों ने डीएम कैंप कार्यालय में भी फोन कर अवकाश घोषित करने की गुहार लगाई। रात आठ बजे तक अवकाश घोषित नहीं होने पर बच्चों को मायूसी हुई।