Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra News: जवाहर पुल से यमुना में कूदे सेल्समैन का शव ताजमहल के पास मिला, क्यों की थी आत्महत्या?

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 03:29 AM (IST)

    आगरा के जवाहर पुल से यमुना में कूदे सेल्समैन जय कुमार का शव ताजमहल के पास मिला। खंदौली के रहने वाले जय ने कूदने से पहले परिजनों को सूचना दी थी। पारिवारिक विवाद के बाद वह घर से निकला था। एत्माद्दौला पुलिस ने शव बरामद कर लिया है और घटना की जांच कर रही है।

    Hero Image
    जवाहर पुल से यमुना में कूदे सेल्समैन का शव ताजमहल के पास मिला

    जागरण संवाददाता, आगरा। जवाहर पुल पर बाइक खड़ी करके आत्महत्या करने के लिए यमुना में कूदे सेल्समैन का शव शनिवार शाम को ताजमहल के पास से पुलिस ने बरामद किया। युवक का शव मिलते ही घर में मातम छा गया। युवक ने आत्महत्या क्यों की स्वजन इसकी जानकारी नहीं दे सके।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थाना खंदौली के गांव पुरागोवर्धन निवासी सत्यप्रकाश के 25 वर्षीय पुत्र जय कुमार ने शुक्रवार सुबह 11 बजे जवाहर पुल पर बाइक खड़ी करके यमुना में छलांग लगा दी थी। नदी में कूदने से पहले युवक ने फोन करके स्वजन को जानकारी दी। शुक्रवार से ही एत्माद्दौला पुलिस युवक की तलाश में जुटी थी।

    शनिवार शाम करीब छह बजे युवक का शव ताजमहल के पास मिला। जानकारी मिलने पर स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। भाई सतीश ने बताया कि जय एडलर वुड कंपनी में सेल्समैन की नौकरी करता था। शुक्रवार सुबह मैं े किसी बात पर जय को डांट दिया था। इसके बाद वह घर से बाइक लेकर निकल गया था। एत्माद्दौला डिवीजन चौकी प्रभारी मोहित मलिक ने बताया कि युवक का शव ताजमहल के पास से बरामद हुआ।