Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीराम की बरात के लिए निकली थी निमंत्रण यात्रा, जयकारों के साथ दिया आमंत्रण; भक्तों में उत्साह

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 08:50 PM (IST)

    Agra News | UP News | आगरा में 20 सितंबर को निकलने वाली प्रभु श्रीराम की बारात के लिए निमंत्रण यात्रा निकाली गई। ताजगंज क्षेत्र में श्री दाऊजी महाराज खाटूश्याम मंदिर से शुरू हुई यह यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरी। जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। राम बारात जनकपुरी में संपन्न होगी।

    Hero Image
    जयकारों के साथ दिया राम बरात का आमंत्रण।

    जागरण संवाददाता, आगरा। प्रभु श्रीराम 20 सितंबर को बरात लेकर माता जानकी को ब्याहने निकलेंगे। उनकी वरयात्रा में आप सभी को स्वजन संग अवश्य शामिल होना है। भूलना नहीं..। सभी आएं और प्रभु पर पुष्पवर्षा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। कुछ इसी तरह के संदेश देते हुए शुक्रवार को ताजगंज क्षेत्र में प्राचीन राम बरात की आमंत्रण यात्रा निकाली गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जय श्रीराम के जयकारों के साथ आमंत्रण यात्रा ताजगंज स्थित श्री दाऊजी महाराज खाटूश्याम मंदिर से आरंभ हुई। मंदिर महंत पिंटू मिश्रा ने आमंत्रण रथ पर स्वास्तिक बनाकर पूजन कराया। मंदिर अध्यक्ष राजू गोयल ने बताया कि राम बरात को लेकर श्रद्धालु बेहद उत्साहित हैं।

    सचिव मयंक अग्रवाल ने बताया कि आमंत्रण यात्रा कटरा जोगीदास से हनुमान पार्क, थाना ताजगंज, कसरेट बाजार, खद्दर भंडार चौराहा, नंदा बाजार, पुरा गुम्मट, श्यामलाल मार्ग, पुरानी मंडी से फतेहाबाद रोड होते हुए गोबर चौकी में सज रही जनकपुरी पहुंचकर संपन्न हुई।

    आमंत्रण यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर संरक्षक कृष्ण मुरारी अग्रवाल, हरि सिंह बघेल, राकेश अग्रवाल, राजेश गुप्ता, नितिन गुप्ता, बबलू राठौर, चेतन अरोड़ा, अभिषेक चौहान, राजकुमार वर्मा, अंकित अग्रवाल, प्रदीप राठौर व मनोज गुप्ता मौजूद रहे। (वि.)