अंबाला से गायब हुई प्रार्थना सभाएं करने वाली कंचन मित्तल, आगरा पुलिस को मतांतरित परिवारों की तलाश
पुलिस मतांतरण के मुख्य आरोपी राजकुमार लालवानी को अंबाला से आगरा ले आई है। जांच में पता चला कि अंबाला में कंचन मित्तल प्रार्थना सभाएं आयोजित करती थी जिसमें दूर-दूर से लोग आते थे। गिरफ्तारी की खबर के बाद सभाओं से जुड़े लोग गायब हैं। पुलिस राजकुमार और कंचन के बीच संबंध और मतांतरण करने वाले परिवारों का पता लगाने की कोशिश कर रही है जो कि एक चुनौती है।

जागरण संवाददाता, आगरा। मतांतरण मामले के मुख्य आरोपित राजकुमार लालवानी को अंबाला से लेकर पुलिस सोमवार को लौट आई। अंबाला में दो दिन तक छानबीन के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं। वहां बड़़े पैमाने पर कंचन मित्तल उसके सहयोगियों द्वारा प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता था। मतांतरण मामले में गिरफ्तारी की जानकारी के बाद अंबाला में प्रार्थना सभा से जुड़े लोग गायब हैं। रविवार को वहां पर प्रार्थना सभा आयोजित नहीं की गई।
केदार नगर स्थित सी-ब्लॉक के मकान से दो सितंबर को पुलिस ने राजकुमार लालवानी समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। उसके विरुद्ध घनश्याम हेमलानी ने शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि राजकुमार लालवानी लोगों को प्रार्थना सभा में बुंलाकर बीमारी सही करने के नाम पर मतांतरण कराता था। पुलिस और सिंधी समाज का दावा है कि उसने दर्जनों परिवारों को अपने जाल में फंसा उनका मतांतरण करा दिया।
अंबाला में भी बड़़े पैमाने पर आयोजित प्रार्थना सभा में आते थे दूर-दराज के लोग
राजकुंमार को पुलिस ने चार दिन पहले 10 दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया है। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि वह मतांतरण के लिए राजी होने वाले लोगों को अंबाला की रहने वाली कंचन मित्तल के पास लेकर जाता था। वहां कंचन का काफी बड़ा केंद्र है। जिसमें प्रत्येक रविवार दूर-दराज के लोग आते थे। पुलिस को अंबाला में प्रार्थना सभा केंद्र बंद मिला। रविवार को वहां पर प्रार्थना सभा आयोजित नहीं की गई।
एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि पुलिस द्वारा छानबीन करने पर पता चला कि शाहगंज में राजकुमार लालवानी की गिरफ्तारी की जानकारी होने के बाद अंबाला में प्रार्थना सभा आयोजित करने वाले गायब हैं। कंचन मित्तल से राजकुमार किस उद्देय के तहत जुड़ा था, यह जानने का प्रयास किया जा रहा है।
मतांतरण करने वाले परिवारों का पता लगाने की चुनौती
आगरा में शाहगंज के केदार नगर में प्रार्थना सभा में लोगों को बीमारी का उपचार कराने के नाम पर सिंधी समाज के लोगों के मतांतरण का मामला सामने आया था। दर्जनों परिवारों द्वारा मतांतरित होने का दावा किया गया था। जिसे लेकर सिंधी समाज द्वारा तीन सितंबर को पंचाचत बुलाई गई थी। जिसमें मतांरित होने वाले परिवारों को चिन्हित करने की बात हुई थी। आरोपित राजकुमार को पुलिस ने 10 दिन के रिमांड पर लिया है।
मतांतरित होने वाले परिवारों का पता लगाना पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है। आरोपित के यहां प्रत्येक रविवार को प्रार्थना सभा में बिचपुरी, किरावली, रायभा, न्यू आगरा, सिकंदरा क्षेत्र से दर्जनों लोग आते थे। आरोपित के वाट्सएप ग्रुप में भी बड़ी संख्या में लोग जुड़़े थे। यह सभी अभी तक सामने नहीं आए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।