Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दाखिले के लिए देना होगा टेस्ट, आगरा के मिशनरी स्कूलों में नर्सरी एडमिशन की तैयारी; जल्द बंटेंगे इनके फॉर्म

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 10:45 AM (IST)

    आगरा के मिशनरी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नर्सरी में दाखिले की तैयारी पूरी हो गई है। सेंट फेलिक्स सेंट जोर्जेज सेंट एंथनी जैसे स्कूल जल्द ही फॉर्म वितरण शुरू करेंगे। स्कूलों ने वेबसाइट पर जानकारी दी है। दाखिले के लिए जन्म प्रमाण पत्र आधार कार्ड जैसे दस्तावेज जरूरी होंगे और प्रवेश परीक्षा भी होगी।

    Hero Image
    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, आगरा। शहर के मिशनरी स्कूलों में नर्सरी कक्षा में अपने बच्चों के दाखिले का इंतजार कर रहे माता-पिता के लिए अच्छी खबर है। प्रतिष्ठित स्कूलों ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन फार्म वितरण की तैयारी पूरी कर ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेंट फेलिक्स नर्सरी स्कूल, सेंट जोर्जेज, सेंट एंथनी जूनियर कालेज और सेंट पॉल्स कॉलेज द्वितीय यूनिट के फार्म भरने की तिथि का एलान हो गया है। स्कूलों ने वेब साइट पर भी इसकी जानकारी दी है। जल्द ही फार्म उपलब्ध होंगे।

    स्कूलों ने किया नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के फार्म भरने की तिथियों का एलान

    मिशनरी स्कूलों में प्रवेश के लिए मारामारी की स्थिति रहती है। अभिभावक प्रवेश के लिए तैयारी में लग गए हैं। उधर, स्कूलों ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। अभिभावकों तक सूचना पहुंचाने के लिए अब स्कूल प्रबंधन द्वारा प्रवेश फार्म भरने की जानकारी अपनी वेब साइट पर अपलोड कर दी गई है।

    प्रिंसिपल ने बताया दाखिले का फॉर्म वितरण कुछ स्कूलों में सितंबर के आखिरी सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है। वहीं, कुछ स्कूलों में अक्टूबर में फॉर्म वितरण शुरू होगा।

    ऑनलाइन एडमिशन के लिए फॉर्म वितरण के बाद होगा माता-पिता का इंटरैक्शन

    स्कूल प्रशासन ने बताया एडमिशन प्रक्रिया पारदर्शी होगी। बताया माता-पिता को दाखिले के लिए खास तैयारी करनी होगी। सबसे पहले, बच्चे की जन्म तिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पिछले स्कूल का ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी यदि ट्रांसफर हो रहा है तो), पासपोर्ट साइज फोटो और माता-पिता के आइडी प्रूफ जैसे दस्तावेज तैयार रखें। नर्सरी से कक्षा एक तक के लिए बच्चे की उम्र तीन से छह साल के बीच होनी चाहिए।

    दाखिले के लिए देना होगा टेस्ट

    दाखिले के लिए एंट्रेंस टेस्ट होगा, जिसमें इंग्लिश, मैथ्स, हिंदी और ईवीएस जैसे विषय शामिल होंगे। इंटरव्यू में माता-पिता को बच्चे की आदतों और परिवार के बारे में सवाल पूछे जा सकते हैं। फीस जमा करने के बाद ही दाखिला पक्का होगा। माता-पिता बच्चे को घर पर बेसिक पढ़ाई करवाएं, जिससे टेस्ट में बच्चा अच्छा प्रदर्शन करे। अभिभावक स्कूलों की वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।

    स्कूलों और दाखिले की प्रक्रिया

    सेंट फैलिक्स: नर्सरी में दाखिला के लिए पांच अक्टूबर से नौ अक्टूबर के बीच स्कूल की अधिकारिक वेबसाई पर फार्म भरे जाएंगे। 13 से 16 अक्टूबर तक फार्म की हार्ड कापी जमा करना होगा। 17 नवंबर को माता-पिता का इंटरैक्शन, 31 दिसंबर चयनित बच्चों को परिणाम घोषित होगा। नगर निगम द्वारा प्रमाणित जन्म प्रमाण पत्र के साथ आधार कार्ड अनिवार्य होगा।

    सेंट थामस: पंजीकरण के लिए स्कूल आधिकारिक वेबसाइट से 24 नवंबर से फार्म भरे जाएंगे। चार दिसंबर से 10 दिसंबर तक फार्म की हार्ड कापी स्कूल में आधिकारिक समय के बीच जमा करनी होगी। निवास प्रमाण पत्र के साथ जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा।

    सेंट जार्जेज: फार्म का वितरण आफलाइन तरीके से नवंबर में शुरू होगा। तिथि स्कूल की ओर से जल्द घोषित की जाएगी। तीन वर्ष से कम और चार वर्ष से कम आयु प्री-नर्सरी के लिए बच्चे की होनी अनिवार्य है। नगर निगम द्वारा प्रमाणित जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा। दिसंबर में सभी प्रक्रियाएं पूरी कर चयनित छात्रों की सूची जारी होगी।

    सेंट एंथनी: फार्म का वितरण आनलाइन माध्यम से अक्टूबर में स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगा। तिथि स्कूल की ओर से जल्द घोषित की जाएगी। नगर निगम द्वारा प्रमाणित जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा। नवंबर और दिसंबर में सभी प्रक्रियाएं पूरी कर चयनित छात्रों की सूची जारी होगी।

    नोट: सभी मिशनरी स्कूलों की फार्म वितरण की डिटेल जल्द ही उनके स्कूल वेबसाइट पर जारी होगी। अन्य जानकारी के लिए संबंधित स्कूल की वेबसाइट पर सत्र 2026-27 के दाखिले कालम पर जाकर जानकारी ले सकते हैं।