Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra News : ताजमहल की दीवार से सटकर बह रही यमुना, गार्डन पूरी तरह हुआ जलमग्न

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 04:22 PM (IST)

    आगरा में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से ताजमहल की उत्तरी दीवार को पानी छू गया है जिससे पीछे का बगीचा जलमग्न हो गया है। एएसआई द्वारा निर्मित एप्रन के ऊपर से यमुना बह रही है। दशहरा घाट डूब गया है और ताज हेरिटेज कॉरिडोर में जलभराव हो गया है। आगरा किला और एत्माद्दौला के आसपास भी पानी भर गया है।

    Hero Image
    ताजमहल की दीवार से सटकर बह रही यमुना। जागरण

    जागरण संवाददाता, आगरा । कल-कल करती कालिंदी की लहरों ने शनिवार को ताजमहल की उत्तरी दीवार को स्पर्श कर लिया। ताजमहल के पीछे स्थित गार्डन पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) द्वारा दीवार से लगकर बनाई गई डेढ़ मीटर चौड़ी और 10 इंच ऊंची एप्रन के ऊपर होकर यमुना बह रही है। एएसआइ ने आरसीसी से एप्रन का निर्माण ताजमहल की नींव को सुरक्षित रखने के लिए कुछ वर्ष पूर्व किया था। इससे पूर्व वर्ष 2023 में बाढ़ के समय यमुना ने ताजमहल की दीवार के कुछ भाग को ही छुआ था। यमुना के जल स्तर में अभी और वृद्धि होने की उम्मीद है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यमुना में बढ़ा हुआ जल स्तर पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। ताजमहल, आगरा किला, मेहताब बाग, एत्माद्दौला, यमुना आरती स्थल, हाथीघाट, कैलाश घाट आदि पर शहरवासी और पर्यटक यमुना के बढ़े जल स्तर को देखने के लिए पहुंच रहे हैं।

    दशहरा घाट यमुना के पानी में डूब गया

    ताजमहल के पार्श्व में स्थित दशहरा घाट यमुना के पानी में डूब गया है। घाट के गेट से 100 मीटर पहले तक शनिवार को यमुना का पानी पहुंच गया। मंटोला नाला के बैक मारने से ताज हेरिटेज कारिडोर के गेट के सामने जलभराव हो गया।

    कारिडोर के यमुना किनारा स्थित भाग में भी पानी भर गया है। वाटर गेट के पास पुराना नाला बैक मारने से आगरा किला की खाई में डेढ़ फीट की ऊंचाई तक पानी भर गया है। यमुना पार रामबाग के बराबार में स्थित सराय गेट तक पानी पहुंच गया है। एत्माद्दौला की यमुना किनारा स्थित कोठरियों में चार फीट ऊंचाई तक शनिवार शाम पानी पहुंच गया। यमुना ने मेहताब बाग में भी प्रवेश कर लिया है। दक्षिण-पूर्वी बुर्जी के पास से लेकर स्मारक के पुराने स्ट्रक्चर तक पानी भर गया है।

    comedy show banner
    comedy show banner