Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फंदे पर लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 10:30 PM (IST)

    आगरा के पैतखेड़ा गांव में एक महिला का शव घर में लटका मिला। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पति और सास को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत का कारण स्पष्ट हो सके।

    Hero Image
    फंदे पर लटका मिला महिला का शव। जागरण

    संवाद सूत्र, आगरा : पैतखेड़ा गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गई। महिला का शव घर में फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस बीच उनकी ससुरालियों से कहासुनी भी हुई। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर मायके वालों को शांत कराया। ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। पति और सास को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

    नुनिहाई निवासी पूजा पत्नी धर्म सिंह ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। उनका कहना है कि बेटी संध्या की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व शिवम निवासी पैतखेड़ा, खंदौली के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति शिवम, ससुर गीतम सिंह, जेठ दिलीप, जिठानी निशा और सास सुकन्या अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर संध्या को प्रताड़ित करने लगे।

    बाइक की मांग पूरी न होने पर उसे बार-बार धमकाया जाता था। मायके वालों का आरोप है कि ससुरालियों ने मंगलवार की रात करीब एक बजे संध्या को फांसी पर लटकाकर मार दिया गया। इंस्पेक्टर खंदौली हंसराज भदौरिया ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। वहीं तहरीर के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।