Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra News: उफान पर है चंबल नदी, तेजी से बढ़ रहा है जलस्तर, स्टीमर संचालन बंद कराया गया

    By Prateek GuptaEdited By:
    Updated: Mon, 10 Oct 2022 08:13 AM (IST)

    Agra News चंबल नदी में इस साल यह तीसरी बार मौका है कि जलस्तर में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। आगरा मंडल ही नहीं पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी लगातार बारिश हो रही है। सोमवार को चंबल का जलस्तर बढ़कर 121 मीटर पर पहुंच गया है।

    Hero Image
    Agra News: सोमवार सुबह चंबल नदी में जलस्तर का ये हाल है।

    आगरा, जागरण संवाददाता। इस बार चंबल नदी में बाढ़ देख चुके आसपास रहने वाले लोग एक बार फिर डर उठे हैं। एक महीने पहले ही नदी ने तबाही के निशान छोड़े थे, अब फिर नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। सोमवार सुबह चंबल का जलस्तर बढ़कर 121 मीटर पर आ गया है। इसके चलते स्टीमर संचालन बंद करा दिया है। वहीं पिनाहट पर बने पीपों के पुल को भी हटा लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये भी पढ़ेंः आफत की बारिश ने मचा दी शहर में तबाही, गिरे मकान, डूबी फसलें

    तेजी से बढ़ रहा जलस्तर

    चंबल का जलस्तर सोमवार सुबह छह बजे तक 121 मीटर पर पहुंच गया था। इसके चलते प्रशासन ने स्टीमर संचालन बंद करा दिया है। रविवार सुबह से चंबल के जलस्तर में

    लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। रविवार सुबह जलस्तर 113 मीटर पर था, शाम को 117 मीटर पर पहुंच गया। बता दें, 120 से ऊपर जलस्तर पहुंचने पर पिनाहट घाट पर आवागमन के लिये चलने वाला स्टीमर बंद कर दिया जाता है। मध्यप्रदेश और राजस्थान में हो रही बारिश के चलते उफान आना जारी है। राजस्थान में कोटा बैराज के फाटक खाेल दिए गए हैं। पिनाहट में चंबल नदी का खतरे का निशान 132 मीटर पर है। यहां अगस्त के महीने में चंबल नदी की बाढ़ तबाही लेकर आयी थी। किनारे बसे गांवाें के लोगाें को पलायन करना पड़ा था।