Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धूप तेज, लेकिन हवा में ठिठुरन

    ताजनगरी में गुरुवार को दिन भर धूप निकली। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। दिन में धूप रही। शाम को हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

    By JagranEdited By: Updated: Fri, 12 Jan 2018 12:35 AM (IST)
    धूप तेज, लेकिन हवा में ठिठुरन

    जागरण संवाददाता, आगरा: ताजनगरी में गुरुवार को दिन भर धूप निकली। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। दिन में धूप रही। शाम को हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद आगरा के तापमान में पिछले दिनों कमी आई थी, मगर निरंतर हवा चलने से कोहरा गायब हो गया। गुरुवार को भी सुबह से धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ अधिकतम तापमान भी बढ़ता चला गया। हालांकि शाम को ठिठुरन बढ़ गई। अधिकतम तापमान गुरुवार को 23.6 डिग्री से. दर्ज किया गया, जो कि बुधवार के 23.2 डिग्री से. से थोड़ा अधिक था। सामान्य से यह दो डिग्री से. अधिक रहा। न्यूनतम तापमान गुरुवार को 5.3 डिग्री से. रहा जो बुधवार के 4.7 डिग्री से अधिक था। यह सामान्य से दो डिग्री से. कम रहा।

    आगरा 11वें स्थान पर रहा ताजनगरी में गुरुवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) में थोड़ा सुधार हुआ। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा शाम चार बजे पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के आधार पर जारी की जाने वाली देश के प्रदूषित शहरों की सूची में आगरा 11वें स्थान पर रहा। यहां एक्यूआइ 297 (खराब) माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रहा। बुधवार को यहां एक्यूआइ 353 (बहुत खराब) माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रहा था। गुरुवार को कानपुर सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा। यहां एक्यूआइ 392 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया।