Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NH-19 पर UPMRC कर रहा मनमाने तरीके से खोदाई, वाहनों की रफ्तार हुई धीमी

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 04:33 PM (IST)

    आगरा में मेट्रो निर्माण के चलते नेशनल हाईवे-19 पर आईएसबीटी के पास दोनों लेन पर खुदाई से यातायात बाधित है। एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन के पिलर बन रहे हैं जिससे वाहनों की गति धीमी हो गई है और जाम लग रहा है। अतिरिक्त मार्शल की तैनाती न होने से समस्या और बढ़ गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही व्यवस्था सुधारी जाएगी।

    Hero Image
    हाईवे पर यूपीएमआरसी की मनमानी खोदाई। (प्रतीकात्मक फोटो)

    जागरण संवाददाता, आगरा । एमजी रोड के बाद नेशनल हाईवे-19 पर उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) मनमाने तरीके से खोदाई कर रहा है। आइएसबीटी के ठीक सामने हाईवे-19 की दोनों लेन पर कार्य चालू हो गया है। इससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके लिए न तो अतिरिक्त मार्शलों की तैनाती की गई है और न ही कोई वैकल्पिक इंतजाम किए गए हैं। दोनों लेन पर एलीवेटेड मेट्रो स्टेशन का फुट ओवरब्रिज के पिलर बन रहे हैं।

    शहर में 30 किमी लंबे मेट्रो कारिडोर में सिकंदरा तिराहा से टीडीआइ माल फतेहाबाद तक पहला कारिडोर 14 किमी लंबा बन रहा है। सिकंदरा तिराहा से खंदारी चौराहा तक तीन एलीवेटेड स्टेशन सिकंदरा, गुरु का ताल और आइएसबीटी बन रहे हैं। तीनों ही स्टेशनों पर कार्य चल रहा है। आइएसबीटी मेट्रो स्टेशन के पिलर बन रहे हैं। इसके लिए नेशनल हाईवे की दोनों तरफ की लेन पर बैरीकेडिंग कर दी गई है। खोदाई चल रही है।

    एक-एक से अधिक लेन बंद होने से वाहनों की गति धीमी

    दोनों तरफ की एक-एक से अधिक लेन बंद होने से वाहनों की गति धीमी हो गई है। आइएसबीटी के सामने गलत तरीके से रोडवेज बसें खड़ी हो जाती हैं। इससे जाम लगता है। यूपीएमआरसी द्वारा अतिरिक्त मार्शल की तैनाती नहीं की गई है। इसके चलते सिर्फ एक ही लेन से वाहन गुजरते हैं। सबसे अधिक दिक्कत रात में आती है।

    कई बार हाईवे को 20 से 35 मिनट के लिए बंद भी कर दिया जाता है। स्टेशन का कार्य दो से तीन माह में पूरा होगा। संयुक्त महाप्रबंधक, जनसंपर्क पंचानन मिश्र का कहना है कि आइएसबीटी मेट्रो स्टेशन पर कार्य तेजी से किया जा रहा है। हाईवे पर फुट ओवर ब्रिज के पिलर बन रहे हैं। मार्शल की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। यातायात पुलिस और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को एक लेन के बंद करने की जानकारी दी जा चुकी है।

    comedy show banner
    comedy show banner