Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केदारनाथ यात्रा पर आगरा के दंपती के साथ दर्दनाक हादसा, नेपाली पिट्ठू की कंडी से खाई में गिरकर मासूम की मौत

    By Prateek GuptaEdited By:
    Updated: Mon, 04 Jul 2022 08:33 AM (IST)

    आगरा की ट्रांस यमुना कालोनी के रहने वाले दंपती रिश्तेदारों के साथ हरिद्वार भंडारे में गए थे। केदारनाथ धाम पर चढ़ाई चढ़ते समय नेपाली पिट्ठू की कंडी से गिरा पांच साल का मासूम। हादसे की खबर मिलने पर आगरा में घर पर रिश्तेदार जुटे।

    Hero Image
    केदारनाथ पर आगरा के परिवार के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। प्रतीीकात्मक फोटो

    आगरा, जागरण संवाददाता। एत्माद्दौला के ट्रांस यमुना कालोनी से केदारनाथ धाम दर्शन को गए दंपती के साथ दर्दनाक हादसा हुआ। उनके पांच वर्षीय मासूम बेटे की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। हादसा मासूम को नेपाली पिट्ठू की कंडी में बैठाकर चढाई करने के दौरान हुआ। हादसे की जानकारी मिलने पर ट्रांस यमुना कालोनी स्थित घर पर रविवार की शाम को सगे संबंधी जुट गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रांस यमुना कालोनी फेस-एक निवासी विजय गुप्ता उर्फ बाबी का ऑनलाइन टिकट का काम करते हैं। परिवार में 20 वर्षीय एक बेटी और पांच साल का बेटा है। उनके रिश्तेदार ने हरिद्वार में भंडारे का कार्यक्रम रखा था। जिसमें विजय गुप्ता अपने व साढू के परिवार समेत शामिल होने गए थे। वहां से दोनों परिवार का केदारनाथ धाम के दर्शन का कार्यक्रम बन गया। वह शुक्रवार को केदारनाथ धाम पहुंच गए।

    वहां गौरी कुंड से भीमबली तक घोड़े से यात्रा की। वहां से पैदल चलने लगे। मासूम को चलने में परेशानी होने पर पिता ने उसे नेपाली पिट्ठू की कंडी में बैठा दिया। परिवार उसके पीछे चलने लगा। कंडी में कुछ रूपये व सामान भी था। पिट्ठू की चाल तेज होने से दंपती पीछे रह गए। आगे पहुंचकर बच्चे शिवाय को न पाकर उसकी तलाश शुरू कर दी।

    इस बीच देर रात पुलिस ने खाई मे एक बच्चे का शव मिलने की जानकारी दी। स्वजन ने मौके पर पहुंचकर बालक की पहचान शिवाय के रूप में की। मासूम की मौत की खबर ट्रांस यमुना कालोनी में रहने वाले विजय गुप्ता के सगे संबंधियों को मिली तो वह घर पर जुट गए। रिश्तेदारों ने बताया शिवाय एलकेजी का छात्र था। मामले में केदारनाथ के थाना कोतवाली में पिट्ठू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

    comedy show banner