Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निपुण प्लस एप लांच, अब कक्षा तीन से 12वीं तक के छात्रों का हर विषय में स्मार्ट असेसमेंट

    Updated: Wed, 28 May 2025 08:28 PM (IST)

    आगरा में निपुण भारत मिशन के तहत अब कक्षा 3 से 12वीं तक के छात्रों का स्मार्ट असेसमेंट होगा। इसके लिए निपुण प्लस एप लॉन्च किया गया है जिससे हर विषय के लिए लक्ष्य तय होंगे। डायट प्राचार्य के अनुसार इसका उद्देश्य छात्रों को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाना है जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

    Hero Image
    कक्षा तीन से 12वीं तक के छात्रों का हर विषय में स्मार्ट असेसमेंट

    जासं, आगरा। निपुण भारत मिशन के तहत जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नित नए आयाम छू रहा है। अब कक्षा तीन से 12वीं तक के छात्रों का हर विषय में स्मार्ट असेसमेंट किया जाएगा। इस पहल के तहत स्कूलों में छात्रों को निर्धारित न्यूनतम दक्षता लक्ष्य (मिनिमम इंडीकेटर) हासिल करने होंगे, जिससे उनकी शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निपुण भारत मिशन जिसे जुलाई 2021 में कक्षा एक और दो के लिए भाषा और गणित में बुनियादी दक्षता सुनिश्चित करने के लिए शुरू किया गया था, अब कक्षा तीन से 12वीं तक विस्तारित हो रहा है। इस नए कदम के लिए निपुण प्लस एप लांच किया गया है, जिसके माध्यम से प्रत्येक कक्षा और विषय के लिए विशिष्ट लक्ष्य निर्धारित किए जाएंगे।

    इन लक्ष्यों को हासिल करने वाले स्कूलों को 'निपुण विद्यालय' घोषित किया जाएगा। जिले में इस पहल को लागू करने के लिए जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डायट) महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    निर्धारित किए जा रहे लक्ष्य

    डायट प्राचार्य पुष्पा देवी ने बताया कक्षा एक और दो के छात्र पहले ही भाषा और गणित में निपुण घोषित हो चुके हैं। अब कक्षा तीन से 12वीं तक के छात्रों के लिए भी लक्ष्य निर्धारित किए जा रहे हैं। इस सत्र से ही इसकी शुरुआत होगी।

    आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने की दिशा में मजबूत कदम

    यह पहल जिले के लिए गर्व का विषय है, क्योंकि यह शहर शिक्षा के क्षेत्र में देशभर में एक मिसाल कायम कर रहा है। निपुण भारत मिशन के इस विस्तार से न केवल प्राथमिक शिक्षा, बल्कि माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर भी छात्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। यह कदम आगरा के बच्चों को भविष्य में आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने की दिशा में एक मजबूत आधार प्रदान करेगा।

    comedy show banner
    comedy show banner