Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra Airport: गोवा, कोलकाता और मुंबई के लिए मिल सकती हैं नई उड़ानें! सीट नंबर 11-ए हुई खास, हो सकती है महंगी

    Updated: Tue, 17 Jun 2025 10:26 AM (IST)

    खेरिया एयरपोर्ट को जल्द ही गोवा कोलकाता और मुंबई के लिए शंख एयरलाइंस की फ्लाइट्स मिल सकती हैं। 18 जून को होने वाली बैठक में फ्लाइट्स के रूट और किराए पर निर्णय होगा। इंडिगो के बाद शंख दूसरी एयरलाइंस होगी। एयरपोर्ट पर सिविल एंक्लेव का निर्माण कार्य चल रहा है जिससे यात्री सुविधाओं में सुधार होगा। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद सीट नंबर 11-ए की चर्चा हो रही है।

    Hero Image
    Agra News: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, आगरा। खेरिया एयरपोर्ट को गोवा, कोलकाता और मुंबई फ्लाइट मिल सकती है। इन फ्लाइट का संचालन शंख एयरलाइंस द्वारा किया जाएगा। सप्ताह में यह फ्लाइट कितने दिन चलेंगी और किराया क्या होगा। इसे लेकर 18 जून को बैठक होने जा रही है। इंडिगो कंपनी के बाद शंख दूसरी एयरलाइंस होगी। इंडिगो कंपनी द्वारा वर्तमान में बेंगलुरु, अहमदाबाद, हैदराबाद और मुंबई शहरों के लिए फ्लाइट का संचालन किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खेरिया एयरपोर्ट के नए सिविल एंक्लेव के निर्माण के साथ ही विस्तार व टैक्सी ट्रैक भी बन रहा है। यह कार्य दो साल में पूरे होंगे। इससे यात्री सुविधाएं और फ्लाइट की संख्या में 80 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। पिछले चार साल से एयरपोर्ट में सिर्फ इंडिगो कंपनी की फ्लाइट संचालित हैं। पिछले साल फ्लाइट की संख्या सात थी जो अब घटकर चार रह गई है।

    इंडिगो कंपनी के बाद शंख एयरलाइंस करने जा रही है शुरू, 18 को अहम बैठक

    बेंगलुरु, अहमदाबाद फ्लाइट में सीटें फुल रहती हैं। मुंबई और हैदराबाद फ्लाइट की 97 प्रतिशत तक सीट फुल रहती हैं। दो सप्ताह पूर्व शंख एयरलाइंस के अधिकारियों की बैठक हुई थी। गोवा, कोलकाता, मुंबई, श्रीनगर, गुवाहाटी, जम्मू सहित अन्य शहरों की फ्लाइट शामिल हैं। अब 18 जून को एयरपोर्ट में एक बार फिर से शंख एयरलाइंस के अधिकारियों के साथ बैठक होने जा रही है। इसमें अब तक हुए सर्वे की रिपोर्ट को रखा जाएगा। यह भी निर्णय लिया जाएगा कि किन-किन शहरों के लिए फ्लाइट चालू हो सकती है।

    वर्तमान में बेंगलुरु, अहमदाबाद, हैदराबाद और मुंबई शहरों के लिए चल रही फ्लाइट

    इस दौड़ में गोवा, कोलकाता और मुंबई फ्लाइट सबसे आगे हैं। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि इंडिगो की तरह ही शंख एयरलाइंस भी मुंबई के लिए फ्लाइट चलाने की इच्छा जताई है। 50 सीटर से अधिक का विमान चलाया जाएगा।

    सीट नंबर 11-ए हुई खास, हो सकती है महंगी

    अहमदाबाद विमान हादसा में एक यात्री रमेश विश्वास की जिंदगी बच गई। रमेश बोइंग विमान के सीट नंबर 11-ए में बैठे थे। अब इस सीट को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। सेवानिवृत्त अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले समय में कंपनियां सीट नंबर 11-ए को स्पेशल बना सकती है। अधिक किराया वसूल सकती हैं।