Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भक्तों को गंगाजल उपलब्ध करा रहा है डाक विभाग, चार हजार लोगों ने किया भोले का जलाभिषेक

    Updated: Wed, 23 Jul 2025 09:24 PM (IST)

    आगरा में डाक विभाग श्रद्धालुओं को गंगाजल उपलब्ध करा रहा है जिससे लगभग चार हजार लोगों ने जलाभिषेक किया। यह सुविधा उन लोगों के लिए है जो कांवड़ यात्रा करने में असमर्थ हैं। मात्र 30 रुपये में 250 मिलीलीटर की बोतल उपलब्ध है। प्रवर अधीक्षक अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि यह व्यवस्था हर साल सावन के महीने में की जाती है जिससे भक्त आसानी से गंगाजल प्राप्त कर सकें।

    Hero Image
    चार हजार लोगों ने पोस्ट आफिस से गंगाजल लेकर किया भोले का जलाभिषेक

    जागरण संवाददाता, आगरा। डाक विभाग लोगों को गंगाजल उपलब्ध करा रहा है। जिले के लगभग चार हजार लोगों ने पोस्ट आफिसों से गंगाजल खरीदकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया है। ये वे लोग हैं, जो कांवड यात्रा करने में समर्थन नहीं हैं या फिर किन्हीं कारणों लाने में असमर्थक हैं। ऐसे लोगों को पोस्ट आफिस के माध्यम से मात्र तीस रुपये में गंगाजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सावन मास में शिव भक्त कांवड़ लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। जो लोग यात्रा नहीं कर सकते, उनके लिए डाक विभाग ने हर साल की तरह इस साल भी गंगाजल उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की है।

    250 मिली की बोतल 30 रुपये में उपलब्ध कराई जा रही है। डाक विभाग ने गंगोत्री का गंगाजल उपलब्ध कराए जाने के लिए प्रधान डाकघर और उप डाकघरों पर व्यवस्था की है।

    प्रवर अधीक्षक डाकघर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि भोलेनाथ का जलाभिषेेक करने के इच्छुक लोगों के लिए डाक विभाग ने यह व्यवस्था की है। सावन के माह में हर साल इस तरह की डाकघर व्यवस्था करता आया है। प्रधान डाकघर व शहर के अन्य पोस्ट आफिस पर बड़ी संख्या में सावन के माह में लोग गंगाजल लेकर जलाभिषेक करते हैं।