Updated: Thu, 11 Sep 2025 10:36 PM (IST)
आगरा नगर निगम ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का उल्लंघन करने वाले 166 होटलों को नोटिस जारी किया है। नियमों का पालन न करने पर जुर्माना और लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी गई है। होटलों को कचरे का पृथक्करण कर अधिकृत एजेंसी को सौंपने का निर्देश दिया गया है। निगम शहर को स्वच्छ रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
जागरण संवाददाता, आगरा । नगर निगम ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों की अनदेखी कर रहे होटलों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन नियम 2016 एवं उप्र ठोस अपशिष्ट (प्रबंधन, संचालन एवं स्वच्छता) नियमावली 2021 का उल्लंघन करने वाले 166 बल्कवेस्ट जनरेटर होटल्स, प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए हैं। 15 दिन में भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
अगर सब कुछ ठीक नहीं मिला तो संबंधित प्रतिष्ठानों से यूजर चार्ज के साथ-साथ प्रति सप्ताह एक हजार रुपए का अर्थदंड वसूला जाएगा। ज्यादा खामी मिलने पर लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। प्रतिदिन 100 किलोग्राम से अधिक कचरा उत्पन्न करने वाले होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य प्रतिष्ठान एवं तीन सितारा एवं उससे ऊपर की श्रेणी के होटल को नोटिस दिए गए हैं।
अपने परिसर में ही कचरे का पृथक्करण कर अलग-अलग संग्रहित कर नगर निगम द्वारा अधिकृत एजेंसी को उपलब्ध कराना अनिवार्य है। इसके बावजूद कई होटल और रेस्टोरेंट नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि लगातार उल्लंघन की स्थिति में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा, यूजर चार्ज का समय पर भुगतान न करने वालों से बकाया राशि ब्याज सहित वसूली जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित प्रतिष्ठानों का व्यापार लाइसेंस रद्द भी किया जा सकता है। नगर निगम ने नोटिस में 15 दिन की अवधि निर्धारित की है। इस अवधि के बाद निगम की टीम इन सभी संस्थानों का भौतिक सत्यापन करेगी और उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखना हमारी साझा जिम्मेदारी है। होटलों और रेस्टोरेंट्स को नियमों का पालन करना अनिवार्य है। यदि निर्धारित समयसीमा में सुधार नहीं किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगम की प्राथमिकता है कि शहर का कचरा वैज्ञानिक ढंग से निस्तारित हो और किसी प्रकार का पर्यावरणीय संकट न खड़ा हो। - अंकित खंडेलवाल, नगरायुक्त
इन्हें जारी किया गया है नोटिस फ
तेहाबाद रोड स्थित होटल ताज प्लाजा, ताज थ्री स्टार होटल, ताजवे होटल, होटल गोयल पैलेस, होटल क्रिस्टल इन, होटल सेवेन हिल टावर, होटल सिद्धार्थ, होटल राज विलास, होटल फाइन सेल्टर, होटल रायल ताज, होटल ताज, ताज हवेली समेत कई अन्य होटल शामिल हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।