Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra News: दुकान का ताला खोलने को लेकर मालिक व किराएदार आपस में भिड़े, दरोगा के सिर में भी लगा डंडा

    Updated: Fri, 12 Sep 2025 03:16 PM (IST)

    आगरा के रुनकता में दुकानों पर मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। महिलाओं ने एक दूसरे के बाल खींचे और लाठियां चलाईं। एक दरोगा भी घायल हो गया। पुष्पा देवी और पिंकू भदौरिया के बीच किराए को लेकर विवाद है जिसके बाद यह झड़प हुई। पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

    Hero Image
    दुकान का ताला खोलने को लेकर मालिक व किराएदार आपस में भिड़े

    जागरण संवाददाता, आगरा। रुनकता में दुकानों पर मालिकाना हक जमाने के लिए दो पक्ष आपस में भिड़ गए। महिलाओं में जमकर बाल खिंचाई हुई डंडे भी चले। एक दरोगा के सिर में भी डंडा लगा है। मामला थाना सिकंदरा के कस्बा रुनकता का है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रुनकता में किरावली तिराहे पर पुष्पा देवी पत्नी नित्तम सिंह का खेत है जिसमें सड़क किनारे मार्केट बनी हुई है। इसी मार्केट में कई साल पहले ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ पिंकू भदौरिया निवासी डुगरूपुरा तहसील बाह आगरा ने पांच दुकान किराए पर ली थीं, जिनमें वह मिठाई की दुकान चलाता था।

    पुष्पा देवी ने बताया कि किराएनामे का समय पूरा होने पर दुकान खाली करने को कहा गया था। जिस पर पिंकू भदौरिया ने रक्षा बंधन बाद दुकान खाली करने को कहा था, लेकिन दुकान खाली नहीं की तो पुष्पा देवी ने दुकानों में ताले लगा दिए।

    पुष्पा देवी ने बताया कि अंकुश तोमर व पिंकू भदौरिया ने फर्जी तरीके से दुकानों को अपने नाम करा लिया है। जिसका न्यायालय में वाद चल रहा है। दो दिन पहले पुलिस ने दुकान मालिक पुष्पा देवी की पुत्री कु. सीमा व रमा देवी को शांति भंग में जेल भेजा है।

    बताया जाता है कि गुरुवार सुबह करीब नौ बजे पिंकू भदौरिया अपने साथ आधा दर्जन से अधिक महिला व पुरुषों के साथ दुकानों पर पहुंचा और ताले तोड़ दिए। जानकारी होने पर पुष्पा पक्ष की महिलाएं भी मौके पर पहुंच गई। ताला खोलने का विरोध करने पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।

    दोनों में जमकर मारपीट, बाल खिंचाई व डंडे चले। सूचना पर रुनकता पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा मामला शांत कराते समय एसआई पवन गुप्ता के सिर में डंडा लगा गया। सूचना पर अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने दुकानों को बंद करा दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के महिलाओं सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

    यह भी पढ़ें- अमीर बनने की चाहत में बना ल‍िया हनी ट्रैप गैंग, गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट से भेजा गया जेल; अन्‍य की तलाश में पुलिस