Live Agra Nagar Nigam Election 2023 Result Live : हेमलता दिवाकर आगरा की नई मेयर, 1, 08468 लाख वोट से हासिल की जीत, सपा व बसपा का सपना टूटा
Agra Municipal Election Result Live: आगरा में नवीन गल्ला मंडी में सुबह आठ बजे से 174 टेबलों पर 6.72 लाख मतों की गणना हुई। आगरा में मुख्य मुकाबले में भाजपा की हेमलता दिवाकर कुशवाह व बसपा की लता वाल्मीकि के बीच था। जिसे हेमलता दिवाकर ने जीत लिया।

आगरा, जागरण संवाददाता। LIVE Agra Nagar Nikay Chunav Parinaam 2023: भाजपा प्रत्याशी हेमलता दिवाकर कुशवाह ने मेयर पद पर 1,08468 लाख वोट से जीत हासिल की है। रिटर्निंग अधिकारी द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र दिया। मंडी समिति में विधायक जी एस धर्मेश सहित अन्य भाजपाई पहुंचे। सभी ने हेमलता दिवाकर को जीत की शुभकामनाएं दीं। हेमलता दिवाकर पहले कुछ चरणाें में पिछड़ी थीं। लेकिन बाद में उन्होंने बढ़त को बरकरार रखा। नगर निगम में एक बार फिर से भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा है।
मतगणना का 10वां चक्र, भाजपा प्रत्याशी ने बढ़ाई बढ़त
महापौर के 10 वें राउंड तक बीएसपी को 100507 वोट मिले। वहीं 10वें राउंड तक बीजेपी को 102422 वोट मिले। 10वें राउंड की मतगणना के बाद बीएसपी प्रत्याशी पिछड़ी। 10 वें राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी प्रत्याशी हेमलता दिवाकर 1915 मतों से आगे चल रही हैं।
मतगणना का 9वां चक्र में कम हुयी बढ़त
मतगणना के 9वें राउंड तक बीएसपी को 92294 वोट मिले। 9वें राउंड तक बीजेपी को 90863 वोट प्राप्त हुए। 9वें राउंड की मतगणना के बाद बीएसपी प्रत्याशी 1431 मतों से आगे चल रही हैं।
मतगणना के आठवे चक्र में बसपा की बढ़त कायम
निकाय चुनाव के आठवें राउंड तक बीएसपी को 86472 वोट मिले हैं। आठवें राउंड तक बीजेपी को 79252 वोट मिले।आठवें राउंड की मतगणना के बाद बीएसपी प्रत्याशी 7222 मतों से आगे चल रही हैं।
वार्ड 88 पर बड़ा फेरबदल, भाजपा ने की जीत हासिल

वार्ड 88 केके नगर सिकंदरा से भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश गोस्वामी को भारी मतों से जीत मिली। वार्ड 57 से फूल प्यारी ,भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की। वार्ड 53 से प्रकाश केशवानी ,भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की। वार्ड 52 से मोहम्मद शहजाद, समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की।वार्ड 67 से प्रियंका अग्रवाल ,भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की। वार्ड 63 से हेमेंद्र पाल सिंह,भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की।वार्ड 43 से बनवारी लाल, भाजपा ने जीत दर्ज की।
आगरा में निर्दलीय भी जीते चुनाव
आगरा नगर निगम, वार्ड 47 से निरंजन सिंह, भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की। वार्ड 46 से बद्री प्रसाद ने, भारतीय जनता पार्टी से जीत दर्ज की। वार्ड 07 से विमलेश , बहुजन समाज पार्टी ने जीत दर्ज की। 08 से निधि सिंह , बहुजन समाज पार्टी पार्टी ने जीत दर्ज की। वार्ड 23 से मधु माहौर ,भारतीय जनता पार्टी से जीत दर्ज की। वार्ड 6 से राधा रानी मनमानी, भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की। वार्ड 24 से हर्षित शर्मा , निर्दलीय ने जीत दर्ज की।
पार्षद प्रत्याशियों में जोरदार टक्कर
वार्ड 93 से अनु गुप्ता भारतीय जनता पार्टी से जीत दर्ज की। वार्ड पांच से हेमलता चौहान ,भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की। वार्ड 82 से समाजवादी पार्टी के सज्जन अली ने जीत दर्ज की है।
बसपा प्रत्याशी ने हासिल की 22 हजार वोटों की बढ़त
महापौर के चार चरणों की मतगणना पूरी हो चुकी है। बसपा प्रत्याशी डा. लता वाल्मीकि 22 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। भाजपा की प्रत्याशी हेमलता दिवाकर कुशवाह को उन्होंने पीछे छोड़ रखा है। आगरा में ये बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है।
पार्षद चुनाव में कांग्रेस का खाता खुला
नगर निगम के वार्ड 96 से कांग्रेस की आरती शर्मा ने जीत हासिल की है। वार्ड 41 से जयदीप सोन ने जीत दर्ज की। वहीं वार्ड 92 से अनुज कुमार शर्मा, भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की।
वार्ड 36 से राकेश कनौजिया ने की जीत हासिल
नगर निगम चुनाव में वार्ड 51 से निशांत सिंह, भारतीय जनता पार्टी से जीत दर्ज की है। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजीव कुमार सिंह को पराजित किया। वार्ड 03 से प्रीति भारती, बहुजन समाज पार्टी ने जीत दर्ज की। निकटम प्रतिद्वंदी रेखा सिंह, भारती जनता पार्टी रहीं। वार्ड नंबर 36 से भाजपा प्रत्याशी राकेश कनौजिया 500 वोट से जीत गए हैं। वार्ड 91 से मुरारी लाल गोयल भाजपा ने जीत हासिल की है।
आगरा महापौर पद पर आगे- बसपा
पार्षद
बीजेपी- 01
एसपी- 00
बीएसपी- 03
कांग्रेस- 00
अन्य- 01
वार्ड नंबर 26 से पूजा की जीत
महापौर के लिए द्वितीय चक्र की मतगणना संपन्न हो गयी। बसपा प्रत्याशी ने बढ़त बना ली है। वहीं बहुजन समाज पार्टी की प्रत्यासी आगे। नगर निगम के वार्ड नंबर 26 से पूजा जीत गई हैं।
वार्ड नंबर दो से बसपा की रजनी देवी ने जीत हासिल की
आगरा नगर निगम के पार्षद पद पर वार्ड नंबर 2 में बसपा प्रत्याशी जीत गई हैं। जबकि वार्ड नंबर 16 में रजनी देवी ने जीत दर्ज की है।
मीना देवी को मिला जीत का प्रमाणपत्र

वार्ड एक से जीत दर्ज करने के बाद बसपा प्रत्याशी मीना देवी को जीत का प्रमाण पत्र मिल गया।
आगरा में बड़ा उलटफेर, बीएसपी प्रत्याशी पोस्ट बैलेट गिनती में आगे
आगरा नगर निगम चुनाव की मतगणना में में बड़ा उलटफेर सामने आ रहा है। पोस्टल बैलेट की गिनती में बीएसपी प्रत्याशी आगे चल रही हैं। मतगणना में बसपा की मेयर प्रत्याशी लता वाल्मीकि ने भाजपा को पीछे छोड़ा है।
वार्ड एक से बसपा की मीना देवी ने जीत की दर्ज
आगरा नगर निगम में वार्ड एक से बहुजन समाज पार्टी की पार्षद प्रत्याशी मीना देवी ने जीत हासिल की है। लगभग 1700 वोटों से जीत दर्ज की है।
पहले डाक मतपत्रों की गिनती
आगरा में सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी। इसके बाद ईवीएम और मतपेटिकयों को खोला जाएगा।
5.44 लाख मतदाताओं ने किया था मतदान
नगर निगम में 5.44 लाख मतदाताओं ने किया था मतदान। आगरा में 1259 बूथ थे।
बिना पास नहीं मिलेगा किसी को भी प्रवेश
नवीन गल्ला मंडी में बिना पास के किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। मंडी के गेट के पास से पंडाल तक दो रास्ते बनाए गए हैं। पहले रास्ते से होकर प्रत्याशी और उनके एजेंट, दूसरे से मतगणना कर्मचारी पहुंचेंगे। पंडाल में कोई भी मोबाइल और तरल पदार्थ लेकर प्रवेश नहीं कर सकेगा। इसी तरह से मंडी में हथियार सहित अन्य को साथ लेकर जाने पर रोक रहेगी।
मंडी समिति पर पुलिस की व्यवस्था फेल
सुबह सात बजे से ही मंडी के गेट पर जाम लगा हुआ है। लोग अंदर भी प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं। पुलिस द्वारा जो इंतजाम का दावा किया गया था, वह सभी फेल हो गए हैं।
आगरा नगर निगम में सबसे पहले इन वार्ड का आएगा परिणाम
पार्षदों में सबसे पहले काजीपाड़ा और घास की मंडी, नगर पंचायतों में जगनेर, स्वामीबाग, नगर पालिका परिषदों में बाह और अछनेरा का परिणाम आएगा। डीएम ने बताया कि निगम में चार और पंचायतों व परिषदों में एक टेबल पर तीन कर्मचारियों को लगाया गया है।
नौ घंटे तक चलेगी मतगणना
मेयर की मतगणना 22 चक्र और पार्षदों की चार से छह चक्र में होगी। नगर निगम के 1259 बूथों की 120 टेबलों में 2518 ईवीएम को खोला जाएगा जबकि नगर पंचायतों, नगर पालिका परिषदों के 246 बूथों पर 492 मतपेटिकाएं खुलेंगी। मतगणना सात से नौ घंटे तक चलेगी।
मतगणना में 956 कर्मचारी लगेंगे
डीएम नवनीत सिंह चहल ने बताया कि मतगणना में 956 कर्मचारियों को लगाया गया है। सुबह छह बजे सभी कर्मचारियों को पहुंचने के लिए कहा गया है। सुबह सात बजे 52 स्ट्रांग रूम को खोला जाएगा। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी।
पंडाल में लगाए गए हैं सीसीटीवी
पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जबकि प्रत्येक ईवीएम और मतपेटिकाओं की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। सुबह 11 बजे से मेयर, 98 पार्षदों, छह नगर पंचायतों और पांच नगर पालिका परिषदों के अध्यक्षों को लेकर रुझान मिलना शुरू हो जाएंगे जबकि शाम चार बजे मेयर सहित अन्य के परिणाम आना शुरू हो जाएंगे। हालांकि प्रमाण पत्र का वितरण शाम छह बजे के बाद होगा।