Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Monsoon 2025: यूपी के इस शहर से मानसून की विदाई, मौसम विभाग के अनुसार अब कोई खतरा नहीं

    Updated: Sun, 21 Sep 2025 04:51 PM (IST)

    आगरा में इस साल मानसून सामान्य से अधिक रहा। यहाँ 682 एमएम बारिश हुई जो औसत से 32% ज्यादा है। फिरोजाबाद में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अब मानसून विदा हो रहा है और कुछ छिटपुट बारिश की संभावना है। इस बार मानसून अपने सामान्य समय से पहले आ गया था जिससे जून और जुलाई में अच्छी वर्षा हुई।

    Hero Image
    निर्धारित समय से एक सप्ताह पूर्व आ गया था मानसून। फाइल

    जागरण संवाददाता, आगरा। मानसून अब विदा ले रहा है। सोमवार से दक्षिण-पश्चिमी मानसून विदा होना शुरू हो जाएगा। प्री-मानसून व मानसून में आगरा में 682 एमएम वर्षा हुई जो इस अवधि में होने वाली सामान्य वर्षा 517.5 एमएम वर्षा से अधिक रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मानसून में पिछले वर्ष 838.8 एमएम वर्षा हुई थी, जो सामान्य वर्षा 522.8 एमएम वर्षा से 62 प्रतिशत अधिक थी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अब छिटपुट वर्षा ही होगी।

    आगरा में मानसून जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह में आता रहा है। इस वर्ष मानसून ने 22 जून को ही आगरा में दस्तक दे दी थी। जून व जुलाई में अच्छी वर्षा हुई थी। अगस्त में कम वर्षा हुई, लेकिन सितंबर के पहले सप्ताह में मानसून ने शहरवासियों काे जमकर भिगोया।

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगरा में एक जून से 20 सितंबर तक 682 एमएम वर्षा दर्ज की गई। यह सामान्य वर्षा से 32 प्रतिशत अधिक है। आगरा मंडल में सर्वाधिक वर्षा फिरोजाबाद में दर्ज की गई। वहां सामान्य से 49 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई। आगरा व अलीगढ़ मंडल के आठ जिलों में केवल मैनपुरी ही ऐसा जिला रहा, जहां सामान्य से 18 प्रतिशत कम वर्षा हुई।

    मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि सोमवार से मानसून विदा होना शुरू हो जाएगा। इस बार मानसून में औसत से अधिक वर्षा हुई। अब एक-दो बार छिटपुट वर्षा होगी। 26 व 27 सितंबर को हल्की वर्षा के आसार हैं।

    आगरा व अलीगढृ़ मंडल में स्थिति

    • जिला, वर्षा, सामान्य वर्षा, अधिक या कम
    • आगरा, 682.0, 517.5, 32 प्रतिशत अधिक
    • मथुरा, 558.2, 480.2, 16 प्रतिशत अधिक
    • फिरोजाबाद, 839.00 564.8, 49 प्रतिशत अधिक
    • मैनपुरी, 524.1, 636.3, 18 प्रतिशत कम
    • अलीगढ़, 686.1, 573.7, 20 प्रतिशत अधिक
    • एटा, 880.5, 494.4, 78 प्रतिशत अधिक
    • कासगंज, 779.7, 650.3, 20 प्रतिशत अधिक
    • हाथरस, 801.5, 538.7, 50 प्रतिशत अधिक