विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra Metro: शुरू होने जा रही है मेट्रो की भूमिगत खोदाई, पानी के लिए परेशान हो जाएंगे सैकड़ाें परिवार

By amit dixitEdited By: Prateek Gupta
Published: Sat, 15 Oct 2022 07:57 AM (IST)

Agra Metro आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के अंर्तगत 55 फीट की गहराई पर होगी टनल की खोदाई दो मशीनें एक साथ ...और पढ़ें

Agra Metro:मेट्रो की भूमिगत खोदाई से आगरा में सैकड़ाें सबमर्सिबल पंप बंद हो जाएंगे।
Agra Metro:मेट्रो की भूमिगत खोदाई से आगरा में सैकड़ाें सबमर्सिबल पंप बंद हो जाएंगे।

आगरा, जागरण संवाददाता। अगर आप जामा मस्जिद या फिर इसके आसपास के क्षेत्र में रहते हैं तो जल्द ही आपकी परेशानी बढ़ने जा रही है। आगरा मेट्रो के भूमिगत स्टेशनों की खोदाई से 150 से अधिक सबमर्सिबल बंद होंगे। टनल की खोदाई 55 फीट पर होगी। यह सभी सबमर्सिबल टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) के रास्ते में आ रहे हैं। उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) की टीम पाइपों को बाहर निकालेगी। इससे सैकड़ों परिवारों को पानी के लिए परेशान होना पड़ेगा। यह कार्य दिसंबर के पहले सप्ताह से शुरू होगा।

ये भी पढ़ेंः ब्रज के इस कुंड में डुबकी लगाने से भर जाती है निसंतानों की गोद, लगता है बड़ा मेला

ये बनेंगे कॉरिडोर

शहर में मेट्रो ट्रैक तीस किमी लंबा होगा। सिकंदरा तिराहा से ताज पूर्वी गेट तक पहला कारिडोर 14 किमी और आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक दूसरा कारिडोर 16 किमी लंबा होगा। प्राथमिकता वाले कारिडोर में पहले कारिडोर के छह स्टेशन शामिल हैं। इसमें तीन एलीवेटेड स्टेशनों का निर्माण फतेहाबाद रोड पर हो रहा है जबकि तीन भूमिगत स्टेशनों के लिए खोदाई चालू हो गई है। दिसंबर के पहले सप्ताह से एक टीबीएम का प्रयोग किया जाएगा। 55 फीट की गहराई पर टनल का निर्माण होगा।

पुराने शहर में ज्यादा दिक्कत

एक टनल का व्यास छह से सात मीटर के आसपास होगा। प्रत्येक भूमिगत स्टेशन में दो जुड़वां टनल बनेंगी। यूपीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि जामा मस्जिद और उसके आसपास के क्षेत्र में घनी आबादी है। यहां पर सबमर्सिबल 120 से 170 फीट गहरे लगे हुए हैं। भूमिगत मेट्रो के रास्ते में जो भी सबमर्सिबल या कुआं आएंगे। उन सभी को हटाया जाएगा। यह कार्य अगले माह से शुरू होगा फिलहाल सर्वे शुरू कर दिया गया है। वहीं सबमर्सिबल हटने से सैकड़ों लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ेगा।

नए सबमर्सिबल लगेंगे, कनेक्शन भी किया जाएगा

यूपीएमआरसी आगरा के परियोजना प्रबंधक अरविंद कुमार ने बताया कि भूमिगत मेट्रो ट्रैक के निर्माण के चलते जिन सबमर्सिबल को हटाया जाएगा। उनके यहां या फिर आसपास नए सबमर्सिबल लगाए जाएंगे। कनेक्शन भी किया जाएगा।

यह आएगी दिक्कत

यूपीएमआरसी की टीम भले ही नए सबमर्सिबल लगाकर दे लेकिन सबसे अधिक दिक्कत मंटोला क्षेत्र में आएगी। इस क्षेत्र में जामा मस्जिद के पास स्थित डीवीवीएनएल की जमीन पर स्टेशन बनेगा। ऐसे में नए सबमर्सिबल 100 मीटर की दूरी पर लगेंगे। लोगों के घरों में पानी कैसे पहुंचेगा। इसके लिए यूपीएमआरसी की टीम जल संस्थान की टीम की मदद ले रही है।