Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा में जल्द बनेंगे यातायात और औद्योगिक नगर, 200 ट्रांसपोर्ट इकाइयों को किया जाएगा शिफ्ट

    By Tanu GuptaEdited By:
    Updated: Thu, 27 Jan 2022 09:13 AM (IST)

    Agra master plan आगरा के रुनकता ग्वालियर रोड और फतेहाबाद रोड के किनारे विकसित होगा यातायात नगर। जीवनी मंडी रोड की 200 ट्रांसपोर्ट इकाइयों को किया जाएग ...और पढ़ें

    Hero Image
    आगरा महायोजना 2031 योजना का नक्शा। सौजन्य से इंटरनेट मीडिया।

    आगरा, जागरण संवाददाता। आइएसबीटी के पास स्थित यातायात नगर पर वाहनों का बोझ कम करने के लिए आगरा महायोजना-2031 में बड़ी प्लानिंग की गई है। रुनकता, ग्वालियर रोड और फतेहाबाद रोड के किनारे तीन यातायात नगर विकसित किए जाएंगे। पहले चरण में जीवनी मंडी रोड के किनारे संचालित 200 ट्रांसपोर्ट इकाइयों को संबंधित यातायात नगरों में शिफ्ट किया जाएगा। इससे माल रोड, जीवनी मंडी रोड और एमजी रोड पर वाहनों का दबाव कम होगा। ईंधन की बचत होगी और पर्यावरण को कम से कम नुकसान पहुंचेगा। वहीं इनर रिंग रोड के आसपास प्रदूषण रहित औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। यह कार्य अप्रैल से शुरू होगा। एडीए द्वारा भूखंडों की बिक्री की जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीन दशक पूर्व एडीए ने यातायात नगर विकसित किया था। यह आइएसबीटी के बगल में है। इसमें तीन सेक्टर में साढ़े चार सौ भूखंड हैं। 75 फीसद भूखंडों की बिक्री हो चुकी है। आइएसबीटी के समीप होने के चलते कई बार जाम लग जाता है। इसी आधार पर एडीए ने आगरा महायोजना-2031 में तीन यातायात नगर विकसित करेगा। पहला रुनकता क्षेत्र में होगा। इसके लिए एडीए ने सात साल पूर्व दस हेक्टेअर जमीन का अधिग्रहण कर लिया है। दूसरा यातायात नगर ग्वालियर रोड और तीसरा फतेहाबाद रोड के पास होगा। नगर नियोजक, एडीए प्रभात कुमार ने बताया कि तीन यातायात नगर बनाए जाएंगे। चारों ओर दीवार बनेगी। यातायात नगर के समीप दुकानें भी खुलेंगी। वहीं इनर रिंग रोड के तीसरे चरण के समीप औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इससे लोगों को रोजगार मिल सकेगा। साथ ही संबंधित क्षेत्रों के आसपास तेजी से विकास हो सकेगा।