दोस्त ने पहले तुड़वाई शादी, फिर दुष्कर्म कर वीडियो बना किया ब्लैकमेल, फ्लैट दिलाकर शादी का लालच देकर प्लाट बेचा
आगरा में एक युवती के साथ उसके कंप्यूटर कोर्स के साथी ने धोखा किया। आरोपी ने युवती के पति को झूठी जानकारी देकर शादी तुड़वाई और दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाए। फिर ब्लैकमेल कर शोषण किया और शादी का झांसा देकर बैंक खाता खुलवाया। फ्लैट देने के बहाने पीड़िता का प्लाट बेच दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता, आगरा। ताजगंज की युवती के साथ कंप्यूटर कोर्स करने वाले युवक ने धोखा कर दिया। पहले युवती के पति को उसके साथ संबंध होने की झूठी जानकारी देकर शादी तुड़वाई। इसके बाद दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिए।
ब्लैकमेल कर शोषण करता रहा। शादी का झांसा देकर उसका बैंक खाता खुलवाया। इसके बाद उसको फ्लैट देने के बहाने पीड़िता का प्लाट बेच दिया। डीसीपी सिटी के आदेश पर ताजगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
पीड़िता ने बताया कि उसके साथ ईदगाह कालोनी का अमित कुमार त्रिपाठी कम्यूटर का कोर्स कर रहा था। दोस्ती के कारण घर आना जाना था। 2019 में उसकी शादी मथुरा के युवक से हुई।
आरोपित ने पति को पीड़िता और उसके बीच संबंध और अश्लील फोटो वीडियो होने की झूठी जानकारी दी। पति ने उसे छोड़ दिया। जब अमित से इस तरह का काम करने की वजह पूछी तो उसने बहाने से घर बुलाकर जबरन दुष्कर्म किया और उसके वीडियो बना लिए।
पिता वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी के पुलिस में होने की बोलकर उल्टा फंसाने की धमकी दी। इसके बाद पहले से प्रेम करने की बोलकर शादी का झांसा दिया। परिवार वालों से मिलाकर लगातार संबंध बनाता रहा। गर्भवती होने पर उसकी मां और बहन ने दो बार बहाने से ले जाकर गर्भपात करवा दिया।
इस बीच उसने अपने व्यापारिक कार्य के लिए जरूरत बताकर उनका खाता फतेहपुर सीकरी के एक बैंक में खुलवा दिया। जो भी रकम उसमें आती वह उससे निकलवा लेता। पीड़िता के नाम एक प्लाट ताजगंज में था। उस प्लाट के असली कागज बैंक में गारंटी के नाम पर ले लिए।
इसके बाद शादी का लालच देकर पहले उन्हें फ्लैट दिलाने का वादा किया। ताजगंज में एक फ्लैट दिखाया। फ्लैट का बैनामा कराने के बहाने तहसील ले गया। वहां किसी और को लेखक की सीट पर बिठाकर फ्लैट की रजिस्ट्री की जगह उनका प्लाट किसी को बेच दिया।
परिवार के एक परिचित ने उक्त प्लाट के बेचे जाने की जानकारी दी। पीड़िता भयभीत है कि शिकायत के बाद आरोपित उसकी हत्या न कर दे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।