Agra News: किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली
आगरा के संजय प्लेस में किशोरी से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी जुनैद को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में जुनैद के पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा भी बरामद किया है।

जागरण संवाददाता, आगरा। संजय प्लेस में किशोरी के साथ दुष्कर्म और वीडियो प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार रात मुख्य आरोपित जुनैद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
मुठभेड़ में आरोपित के पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से तमंचा बरामद किया है। बता दें संजय प्लेस क्षेत्र में शनिवार को दो युवक पुलिस चौकी के पास से एक नाबालिग को बहलाकर ले गए।
सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का एक वीडियो प्रसारित हुआ था। जानकारी होते ही पुलिस सक्रिय हो गई और अपनी ओर से मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की।
बुधवार को पुलिस पीड़िता तक पहुंच गई। पुलिस ने उसके बयान दर्ज किया हैं। पीड़िता ने न्यू आगरा के करबला में रहने वाले जुनैद और आसिफ पर रुपयों का लालच देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।