Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: आगरा में गर्मी का कहर... मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट, बरतें ये सावधानी

    Updated: Mon, 09 Jun 2025 11:41 AM (IST)

    आगरा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में लू और धूल भरी आंधी की चेतावनी जारी की है। रविवार को शहर में सन्नाटा पसरा रहा क्योंकि लोग गर्मी से बेहाल थे। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 10 जून तक मौसम शुष्क रहेगा जिससे तापमान में और वृद्धि होगी। लोगों को लू से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

    Hero Image
    ताजमहल में तेज धूप से बचने के लिए छाता लगाकर जाते पर्यटक। जागरण

    जागरण संवाददाता, आगरा। भगवान टाकीज चौराहा। दोपहर के एक बज रहे थे। आम दिनों में यहां काफी चहल-पहल रहती है। अक्सर जाम से जूझना पड़ता है। रविवार दोपहर सूरज ने आग बरसाई और अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया तो यहां सन्नाटा पसरा नजर आया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहर के अन्य मार्गों पर भी दोपहर में यही नजारा रहा। सूरज की तीखी किरणों से व्याकुल शहरवासी ही नहीं पशु-पक्षी भी छांव तलाशते नजर आए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी चार दिनों में गर्मी अधिक सताएगी। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। लू के साथ ही धूल भरी आंधी परेशान करेगी।

    सीजन में सर्वाधिक 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया

    शहर में रविवार को सुबह रवि (सूरज) ने आंखें तरेरीं तो जनजीवन प्रभावित हो उठा। सुबह 10 बजे ही धूप चुभने लगी थी। सुबह 11 से शाम छह बजे तक तो घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। जरूरी काम होने पर ही शहरवासी घरों से निकले। इसके चलते दोपहर में सार्वजनिक स्थलों व सड़कों पर सन्नाटे के हाल रहे। तापमान अधिक होने से पंखों में राहत नहीं मिली, केवल एसी और कूलर ही राहत दे सके। शाम ढलने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली।

    माैसम विभाग ने जताया लू और धूल भरी आंधी चलने का पूर्वानुमान

    अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा था।

    सीजन का सबसे गरम दिन

    सीजन का सबसे गरम दिन रविवार रहा। इससे पूर्व 16 मई को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। रविवार को अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

    प्रदेश में गरम शहराें की स्थिति

    क्रम, शहर, अधिकतम तापमान

    • आगरा, 44.8
    • झांसी, 44.7
    • प्रयागराज व उरई, 43.8

    लू में बरतें सावधानी

    • सुबह 11 से शाम चार बजे तक घर से बाहर निकलने में बचें।
    • घर से बाहर निकलें तो टोपी लगाकर या छाता लेकर जाएं।
    • सूती, ढीले व हल्के रंगों के कपड़े गर्मी में पहनें।
    • अधिक से अधिक पानी का सेवन करें, जिससे कि डिहाइड्रेशनद नहीं हो।
    • घर में बना नीबू पानी, छाछ, चावल का पानी आदि का सेवन करें।

    मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि, मौसम शुष्क होने से तापमान में वृद्धि हुई है। 10 जून तक मौसम शुष्क रहेगा, जिससे तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। नौ से 11 जून तक आगरा में लू चलने या धूल भरी आंधी की संभावना है। 13 व 14 जून को वर्षा होने पर गर्मी से राहत मिलेगी।