Agra News: सुबह की सैर के लिए निकले व्यापारी से बाइक सवार लुटेरों ने लूटी सोने की चैन, ताजगंज की घटना
आगरा के ताजगंज में सुबह की सैर पर निकले एक आलू व्यापारी से बाइक सवार लुटेरों ने सोने की चेन लूट ली। यह घटना एकता पुलिस चौकी के पास जोनल पार्क के सामने हुई जब व्यापारी टहल रहे थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से लुटेरों की तलाश कर रही है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने लुटेरों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

जागरण संवाददाता, आगरा। ताजगंज में सुबह की सैर के लिए निकले व्यापारी से बाइक सवार लुटेरों ने सोने की चेन लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है।
एकता पुलिस चौकी के पास विश्वकर्मापुरम में रहने वाले महेंद्र सिंह आलू व्यापारी हैं। रोज की तरह वह शुक्रवार सुबह करीब सात बजे जोनल पार्क में टहलने के लिए आए थे। धूप होने के कारण वह पार्क के सामने मुख्य मार्ग पर टहल रहे थे। तभी बाइक पर सवार होकर आए दो लुटेरों ने उनके गले से सोने की चेन लूट ली।
वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए। वारदात के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने पहुंचकर जांच की। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार लुटेरे नजर आए हैं। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।