विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर आगरा के इलेक्ट्रिक बाजार में धूम: ग्लास डोर फ्रिज, डिशवॉशर और मिनी LED की बढ़ी मांग

Published: Sun, 01 Nov 2026 08:35 PM (IST)

दीपावली से पहले आगरा के इलेक्ट्रिक बाजार में रौनक बढ़ गई है। ग्राहक ग्लास डोर फ्रिज, डिशवॉशर, बड़ी वॉशिंग मशीन ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. आगरा के इलेक्ट्रिक बाजार में दीपावली की रौनक।

  2. ग्लास डोर फ्रिज, डिशवॉशर, मिनी LED की मांग।

  3. आकर्षक वारंटी और ऑफर्स ग्राहकों को लुभा रहे।


जागरण संवाददाता, आगरा। दीपावली में अब एक सप्ताह ही शेष है। इलेक्ट्रिक बाजार में रौनक छाई हुई है। दीपावली से पहले के अंतिम रविवार को कारोबारियों ने अच्छे कारोबार की आस लगा रखी है। तीन-चार दिन से मार्केट में अच्छा फुटफाल देखने को मिल रहा है।

ग्लास डोर वाले फ्रिज और वाशिंग मशीन, डिशवॉशर और वारंटी के चलते एलईडी खरीदना ग्राहक पसंद कर रहे हैं। एलईडी की स्क्रीन टूटने पर पांच वर्ष की वारंटी और उपहार में होम थिएटर का ऑफर ग्राहकों को लुभा रहा है।

किचन में बर्तन धोने के लिए डिशवॉशर महिलाओं की पसंद बना हुआ है। गिफ्ट में देने को छोटे होम अप्लायंसेस एयर फ्रायर, मिक्सी, जूसर, ब्लेंडर, आयरन, टोस्टर आदि पसंद किए जा रहे हैं।

15 हजार रुपये की शुरूआती कीमत

इलेक्ट्रिक बाजार में इस बार 15 हजार रुपये की शुरूआती कीमत में ग्लास डोर वाले फ्रिज पसंद किए जा रहे हैं। साइड-बाइ-साइड डोर वाले 500 से 600 लीटर क्षमता के फ्रिज भी पसंद बनकर उभरे हैं। पहले जहा सात किलो तक की क्षमता वाली वाशिंग मशीन की खरीद पसंद की जाती थीं।

इस बार आठ, नौ किलो वजन की क्षमता वाली मशीनें अधिक पसंद की जा रही हैं। वाशिंग मशीन में फ्रंट में ग्लास वाली फुली आटोमेटिक मशीन की मांग है। कामकाजी महिलाओं को किचन के लिए डिशवॉशर भा रहा है, जिससे कि बर्तनों को धोने का काम आसान हो जाए। डिशवॉशर 30 हजार रुपये की प्रारंभिक कीमत में उपलब्ध हैं। नए घरों में किचन में चिमनी लगवाना पसंद किया जा रहा है।

बाजार में इस एयर फ्रायर काफी देखने को मिल रहे हैं। चिकनाई युक्त भोजन से परहेज करने वाले पांच हजार रुपये से शुरू होने वाले एयर फ्रायर को पसंद कर रहे हैं। क्यू एलईडी के बजाय इस बार मिनी एलईडी का ट्रेंड है। मिनी एलईडी की शार्पनेस, कांट्रास्ट और रिफ्रेश रेट के फीचर्स ग्राहकों को लुभा रहे हैं।

55 इंच की मिनी एलईडी करीब 35 से 40 हजार रुपये की रेंज

मिनी एलईडी में बैक लाइट पर सटीक नियंत्रण से रोशनी किनारों पर नहीं फैलती है, जिससे पिक्चर की शार्पनेस बनी रहती है। इनमें 1000 से 1200 निट्स या उससे अधिक की पीक ब्राइटनेस से धूप वाले कमरे में भी रंग फीके नहीं पड़ते हैं।

स्मूद मोशन और गेमिंग फीचर्स की वजह से इसे तीव्र गति वाले स्पोर्ट्स और गेम के लिए इसमें वेरिएबल रिफ्रेश रेट से स्क्रीन अटकती नहीं है। 55 इंच की मिनी एलईडी करीब 35 से 40 हजार रुपये की रेंज में है।

मिनी एलईडी के साथ साउंड बार और होम थिएटर के बाजार में काफी वृद्धि देखने को मिल रही है। बाजार में 55, 65 और 85 इंच की बड़ी एलईडी की मांग अधिक है, जबकि पिछले वर्ष तक 32, 43 और 55 इंच के एलईडी की डिमांड अधिक थी।

वारंटी के साथ आकर्षक उपहार

दीपावली पर कंपनियों द्वारा उत्पादों पर अतिरिक्त वारंटी दी जा रही है। शोरूम संचालकों द्वारा आकर्षक उपहार दिए जा रहे हैं। बैंकों द्वारा ट्रिपल जीरो ऑफर में जीरो डाउन पेमेंट, बिना ब्याज की किस्त और फाइल चार्ज नहीं लिया जा रहा है। कंपनियों द्वारा ग्राहकों को कैशबैक ऑफर और बिना ब्याज के ईएमआई वाले ऑफर पसंद आ रहे हैं।

तीन-चार दिन से ग्राहकों का फुटफाल बढ़ा है। एलईडी की स्क्रीन टूटने पर पांच वर्ष की वारंटी हम दे रहे हैं। ग्लास डोर वाले फ्रिज इस बार काफी पसंद किए जा रहे हैं। वाशिंग मशीन में अब बड़ी मशीनों को ग्राहक खरीदना पसंद कर रहे हैं।

-राहुल अग्रवाल, आरके मार्केटिंंग

दीपावली पर इस बार प्रीमियम और बड़े उत्पादों की अधिक मांग है। वाशिंग मशीन में फुली आटोमेटिक और फ्रंट लोड की अधिक मांग है। साइड बाइ साइड और 300 लीटर से अधिक क्षमता वाले रेफ्रिजरेटर अधिक पसंद किए जा रहे हैं।

-प्रमित गर्ग, डिजिटल वर्ल्ड

यह भी पढ़ें- दीपावली पर आसमान छू रहा फ्लाइट का किराया, लखनऊ से मुबंई का टिकट हुआ 24 हजार तो पुणे का 26 हजार के पार

यह भी पढ़ें- इस दीपावली पर मिठाई के डिब्बों से आगे बढ़ा गिफ्ट का ट्रेंड, मीठे-नमकीन कांबिनेशन की मांग; 250 से 1500 तक कीमत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।