विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर आसमान छू रहा फ्लाइट का किराया, लखनऊ से मुबंई का टिकट हुआ 24 हजार तो पुणे का 26 हजार के पार

Published: Sun, 01 Nov 2026 07:50 PM (IST)

दीपावली के बाद लखनऊ से वापसी यात्रियों के लिए मुश्किल हो गई है, क्योंकि ट्रेनों में तत्काल कोटे का ही ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. लखनऊ से वापसी के लिए ट्रेनों में तत्काल सहारा बचा।

  2. मुंबई, पुणे फ्लाइट किराया 24-26 हजार तक पहुंचा।

  3. दीपावली के बाद लखनऊ से यात्रियों की वापसी मुश्किल।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। दीपावली मनाने लखनऊ आने वाले लोगों की वापसी मुश्किल भरी हो सकती है। ट्रेनों में करीब सात हजार यात्रियों के लिए अब केवल तत्काल कोटे का सहारा बचा है, साथ ही विमान से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बढ़ते किराए ने परेशानी बढ़ा दी है।

लखनऊ से ट्रेनों से वापसी के लिए 11 नवंबर को सबसे अधिक भीड़ है, जबकि विमानों में सीटों की सबसे अधिक मांग 15 नवंबर को है। मुंबई का विमान का किराया 15 हजार रुपये से शुरू होकर 24 हजार रुपये तक है। इसी तरह दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद, अहमदाबाद जैसे शहरों का विमान किराया भी दो से तीन गुणा तक अधिक हो गया है।

आठ नवंबर को दीपावली पर बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों और विमानों से लखनऊ आ रहे हैं। इसके चलते पांच नवंबर से दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में वेटिंग रिग्रेट हो गई हैं। अब यह यात्री तत्काल कोटे का टिकट लेकर लखनऊ आ रहे हैं।

इसी तरह छह और सात नवंबर को लखनऊ आने वाले विमानों की मारामारी है। लखनऊ से वापस जाने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की है। यह ट्रेनें भी फुल हो गई हैं। सात हजार यात्रियों के पास अब भी स्लीपर और एसी श्रेणी में वेटिंग लिस्ट के टिकट हैं।

इतना है विमानों का किराया

 
उड़ान संख्या  गंतव्य  किराया / राशि 
6ई-2052 मुंबई ₹ 15,091
6ई-708 मुंबई ₹ 24,646
एआइ 2492 मुंबई ₹ 24,226
6ई-6480 दिल्ली ₹ 6,175
एआइ-2722 दिल्ली ₹ 12,864
एआइ 1847 दिल्ली ₹ 10,375
आइएक्स-1617 पुणे ₹ 26,654
6ई-118 पुणे ₹ 22,886
क्यूपी 1522 बेंगलुरु ₹ 26,968
आइएक्स 1520 बेंगलुरु ₹ 24,605
6ई-906 बेंगलुरु ₹ 22,086
6ई-325 बेंगलुरु ₹ 19,685
6ई-518 चेन्नई ₹ 21,724
6ई-146 गुवाहाटी ₹ 11,598
6ई-505 कोलकाता ₹ 12,011
6ई-6469 कोलकाता ₹ 10,331
6ई-181 हैदराबाद ₹ 17,386
6ई-6166 हैदराबाद ₹ 15,686
6ई-515 देहरादून ₹ 17,182
6ई-7221 इंदौर ₹ 11,066

यह भी पढ़ें- लखनऊ के ट्रिपल मर्डर में ऋषभ शुक्ला को कारतूस देने वाली दिव्या भी गिरफ्तार, 25 हजार रुपया घोषित था इनाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।