विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ के ट्रिपल मर्डर में ऋषभ शुक्ला को कारतूस देने वाली दिव्या भी गिरफ्तार, 25 हजार रुपया घोषित था इनाम

Published: Sun, 01 Nov 2026 07:07 PM (IST)

Lucknow Triple Murder: मुख्य आरोपित ऋषभ के चाचा राजेश शुक्ला और दिव्या फरार थी। पुलिस ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

25 हजार की इनामी दिव्या को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया

25 हजार की इनामी दिव्या को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया

HighLights

  1. पुलिस ने दिव्या को दुबग्गा के कूड़ा चौराहे के पास आईआईएम रोड से पकड़ा

  2. तिहरे हत्याकांड में पुलिस सात आरोपितों को पहला ही भेज चुकी है जेल

  3. वारदात के समय बहन दिव्या पर मुख्य आरोपित को कारतूस देने का आरोप

जागरण संवाददाता, लखनऊ । सआदतगंज में 26 अक्टूबर को हुए तिहरे हत्याकांड में फरार 25 हजार की इनामी दिव्या को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। वह मुख्य आरोपित ऋषभ शुक्ला की बहन है। उस पर वारदात के समय घर के अंदर से कारतूस लाकर देने का आरोप है।

सआदतगंज में नौबस्ता के ब्राह्मणी टोला में चबूतरे की जमीन के पास कार खड़ी करने के विवाद में ऋषभ शुक्ला ने पड़ोसी शिवाजी तिवारी, उनके भाई शिवेंद्र तिवारी उर्फ शंभू और शिवाजी के बेटे सुयश तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

मामले में ऋषभ शुक्ला, राजेश शुक्ला, गिरीश शुक्ला, दिनेश शुक्ला, मुन्ना बाबू, दिव्या, प्रिया और आदिति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। छह आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपित ऋषभ के चाचा राजेश शुक्ला और दिव्या फरार थी। पुलिस ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शनिवार को पुलिस ने राजेश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया था। दिव्या की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगी थीं। रविवार को उसे भी पुलिस ने दबोच लिया।

पिस्टल को लेकर ऋषभ से होगी पूछताछ

मुख्य आरोपित ऋषभ शुक्ला ने देसी पिस्टल से तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। एक मैगजीन खाली होने पर दूसरी मैगजीन लोडकर गोलियां चलाई थीं। तीनों मृतकों को दो-दो गोलियां लगी थीं। पुलिस को उसके पास से पिस्टल और दो मैगजीन बरामद हुई है। पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि ऋषभ से पिस्टल के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ की जाएगी। यह पता किया जाएगा कि उसे पिस्टल कहां से मिला। पिस्टल देने वाले पर भी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में ट्रिपल मर्डर का आरोपित 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, राजेश शुक्ला को पुलिस ने दबोचा

यह भी पढ़ें- लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से पीड़ित परिवार से मिले डीजीपी राजीव कृष्णा, परिवार ने की आरोपित को फांसी देने की मांग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।