Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा से दिल्‍ली जाने वाले यात्रियों के लिए खास खबर, शुरू हो रही है इंटरसिटी एक्‍सप्रेस

    By Prateek GuptaEdited By:
    Updated: Sat, 06 Feb 2021 01:23 PM (IST)

    कोरोना वायरस संक्रमण काल में करीब 10 महीने से बंद चल रही इंटरसिटी एक्‍सप्रेस अब 10 फरवरी से फिर दौडे़गी पटरियों पर। आगरा रेल मंडल ने ट्रेन का संचालन शुरू करने को रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा था। संचालन की अनुमति मिल गई है।

    Hero Image
    आगरा इंटरसिटी एक्‍सप्रेस 10 फरवरी से आरंभ होने जा रही है।

    आगरा, जागरण संवाददाता। कोरोना वैक्सीन आने के बाद अब रेलवे दोबारा ट्रेनों के संचालन की रफ्तार बढ़ाने में लगा है। धीरे-धीरे करीब 70 फीसद यात्री ट्रेनें पटरी पर आ गई हैं। आगरा-दिल्ली इंटरसिटी ट्रेन को भी 10 फरवरी से दोबारा संचालित करने के लिए हरी झंडी मिल चुकी है। ऐसे में ताजनगरी के पर्यटन के लिहाज से प्रमुख ट्रेन गतिमान और ताज एक्सप्रेस का संचालन की मांग भी उठने लगी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    10 माह से बंद चल रही आगरा-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस काे रेलवे 10 फरवरी से दोबारा शुरू कर रहा है। इस ट्रेन के चलने से आगरा-दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। पिछले दिनों आगरा रेल मंडल ने ट्रेन का संचालन शुरू करने को रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा था। इसके बाद आगरा-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस के संचालन की अनुमति मिल गई है। आगरा रेल मंडल के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन संख्या 04212, 10 फरवरी को शाम 05.40 बजे नई दिल्ली से आगरा के लिए चलकर रात 09.30 बजे कैंट स्टेशन पर आएगी। वहीं ट्रेन संख्या 04211 आगरा कैंट स्टेशन से 11 फरवरी को नई दिल्ली के लिए सुबह छह बजे चलेगी। ट्रेन राजा मंडी स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन में रिजर्वेशन कराकर ही यात्रा की जा सकेगी। वहीं, आगरा-दिल्ली इंटरसिटी के बाद अब गतिमान व ताज एक्सप्रेस के संचालन की मांग उठ रही है। कोरोना संक्रमण से पहले हर रोज नई दिल्ली से आगरा के लिए सुबह गतिमान व ताज एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन होता था। यह ट्रेन पर्यटकों के मुफीद थीं। सुबह पर्यटक इन ट्रेनों से आते थे और शाम को इससे वापस दिल्ली चले जाते थे। मगर, लाकडाउन के बाद से दोनों ट्रेनों का संचालन बंद चल रहा है। अब ताजमहल पर भी 15 हजार दर्शकों को प्रवेश की अनुमति मिल गई है। मगर, पर्यटकों की कमी के चलते ताजमहल पर अधिकांश दिन ये संख्या पूरी नहीं हो पा रही है। ऐसे में पर्यटन व्यवसायी दोनों ट्रेनों को चलाने की मांग कर रहे हैं। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान का कहना है कि आगरा में दिल्ली से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। ऐसे में गतिमान और ताज एक्सप्रेस का संचालन दोबारा शुरू होना चाहिए। इससे पर्यटकों की संख्या बढे़गी। टूरिज्म गिल्ड अाफ अागरा के सचिव राजीव शर्मा का कहना है कि अभी अधिकांश पर्यटक वाया रोड ही आ रहे हैं। अगर गतिमान और ताज एक्सप्रेस का संचालन शुरू होगा तो निश्चित तौर पर पर्यटकों की संख्या बढे़गी।