Agra Crime News: 180 सेकेंड में खाते से दो लाख रुपये पार, तीन महीने में भी नहीं लगा साइबर शातिराें का सुराग
Agra Crime News कमला नगर के एफ ब्लाक का रहने वाले आशीष अग्रवाल के साथ हुई थी ठगी। 17 अगस्त 2022 की रात को आए थे चार मैसेज तीन महीने बाद भी नहीं लगा सु ...और पढ़ें

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में साइबर शातिरों ने 180 सेकेंड में व्यापारी के खाते से 1.96 लाख रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिए। एक के बाद एक आए चार मैसेज ने व्यापारी की नींद उड़ा दी। रकम वापसी की उम्मीद में बैंक और साइबर सेल में शिकायत की। तीन महीने बीतने के बाद भी न तो रकम मिली, ना ही आरोपितों का पता चल सका है। पीड़ित व्यापारी थाने और पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहा है।
ये था मामला
कमला नगर के एफ ब्लाक स्थित कृष्णा टावर निवासी आशीष अग्रवाल का चेन का काम है। उनके पास निजी बैंक का क्रेडिट कार्ड है। आशीष अग्रवाल के अनुसार 17 अगस्त 2022 की रात 9:20 बजे ओटीपी का एक मैसेज आया। जिसके कुछ सेंकेंड बाद ही उनके खाते से 22 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए। वह कुछ समझ पाते कुछ सेकेंड बाद ओटीपी का दूसरा मैसेज आया।इस बार खाते से 99,500 रुपये उनके खाते से निकल गए।
लगातार आए मैसेज
इसके तत्काल बाद तीसरा मैसेज आया और खाते से 75 हजार रुपये निकल गए। ओटीपी आने के बाद उनके खाते से 22 हजार रुपये निकल गए। व्यापारी के अनुसार उन्होंने इसकी जानकारी तत्काल बैंक के टोल फ्री नंबर पर दी। जिससे कि समय रहते उनके खाते से निकाली गई रकम जिन खातों में जमा हुई है, उन्हें सीज कराया जा सके। उन्होंने अपना क्रेडिट कार्ड ब्लाक करा दिया।
पुलिस में भी अपने साथ हुई साइबर ठगी की शिकायत कर दी। पुलिस ने उनसे एक फार्म भरवाया। उक्त फार्म को साइबर सेल तक पहुंचने में एक महीने से अधिक लग गए। पुलिस और साइबर सेल तीन महीने बाद उनकी रकम निकालने वालों का पता नहीं लगा सकी है। वह थाने और साइबर सेल के चक्कर काट रहे हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।