Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra Crime News: पुलिस वाले भी फंस गए साइबर शातिराें के जाल, झारखंड के ठगों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल

    By Yashpal SinghEdited By: Prateek Gupta
    Updated: Mon, 14 Nov 2022 10:25 PM (IST)

    Agra Crime News आगरा के सेवानिवृत्त फालवर के खाते से 15 लाख रुपये साइबर शातिराें ने किए थे पार। कई अन्य कर्मियों से की थी ठगी बी वारंट पर लाए गए आरोपित। सरकारी वेबसाइट से लेते थे रिटायर होने वाले पुलिसकर्मियाें की जानकारी। ट्रेजरी अधिकारी बन करते थे फोन।

    Hero Image
    Agra Crime News: झारखंड से आगरा लाए गए साइबर शातिराें के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।

    आगरा, जागरण संवाददाता। झारखंड के साइबर ठगों ने ट्रेजरी अधिकारी बनकर कई सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से लाखों रुपये की ठगी की थी। सेवानिवृत्त फालवर के खाते से 15 लाख रुपये निकालने के मामले में झारखंड के आठ आरोपित जेल में बंद हैं। इन सभी के विरुद्ध पुलिस ने चार्जशीट लगा दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये भी पढ़ेंः Railway News: तेज आवाज में बजाया गाना तो जाना पड़ सकता है जेल, ध्यान से पढ़ें रेलवे के ये नये नियम

    सरकारी वेबसाइट से लेते थे जानकारी

    आरोपित वेब साइट से सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की जानकारी लेकर उन्हें कॉल करके जाल में फंसाते थे। पुलिस लाइन स्थित आवास में रहने वाले फालवर रामनरेश जोन के कार्यालय से 30 जून 2021 को सेवानिवृत्त हुए थे। उनको फंड का भुगतान होना था। साइबर अपराधियों ने ट्रेजरी अधिकारी बनकर 29 जुलाई 2021 को उनके मोबाइल पर कॉल की।

    खाते की डिटेल और ओटीपी पूछकर अपराधियों ने उनके खाते से 15 लाख रुपये निकाल लिए थे। रेंज साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक आकाश सिंह ने बताया कि इस मामले में झारखंड में देवघर के रहने वाले आठ ठगों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी बी वारंट पर आगरा लाए गए थे। आरोपितों ने पूछताछ में बताया था कि वे सरकारी वेबसाइट से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का डाटा हासिल कर लेते थे।

    झारखंड और बिहार के खाताें में रकम ट्रांसफर

    इसके बाद कॉल करके ठगी कर लेते थे। आरोपितों के विरुद्ध विवेचना के दौरान मजबूत साक्ष्य संकलित किए गए। सोमवार को उनके खिलाफ चार्जशीट लगा दी गई है। खातों से आरोपितों तक पहुंची थी पुलिस 30 जुलाई 2021 को इस मामले में रेंज साइबर थाने में अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान पता चला कि फालवर के खाते से पार की गई रकम झारखंड और बिहार के खातों में ट्रांसफर हुई। वहां से ही रकम निकाली गई। रेंज साइबर थाना पुलिस ने झारखंड पुलिस से संपर्क किया।

    झारखंड पुलिस ने देवघर के रहने वाले शाहिद हुसैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 29 जून को उसे बी वारंट पर आगरा जेल में दाखिल कराया गया। साइबर थाना पुलिस ने उससे पूछताछ की तो कई और साथियों के नाम पता चले। इसके बाद झारखंड पुलिस ने देवघर के ही पंकज, पवन, पिंटू, विजय कुमार, संतोष कुमार, प्रमोद और बबलू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनको बी वारंट पर लाकर पुलिस ने जेल भेज दिया था।