Weather Update: उमस ने किया परेशान, कैसा रहेगा आगरा में आज का मौसम का हाल; देखिए लेटेस्ट अपडेट
आगरा में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। आंशिक बादलों के चलते नमी बढ़ने से परेशानी हुई। आगरा प्रदेश के गरम शहरों में चौथे स्थान पर रहा। मौसम विभाग के ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में मंगलवार को उमसभरी गर्मी से शहरवासी दिनभर बेचैन रहे। दिनभर आंशिक बादल छाए रहने से नमी अधिक रही। इसके चलते कुछ कदम चलने पर सांस फूलने के साथ ही पसीना बहता रहा। प्रदेश के गरम शहरों में आगरा चौथे स्थान पर रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी। तापमान में मामूली वृद्धि देखने को मिलेगी।
शहर में मंगलवार सुबह से आंशिक बादल छाए रहे। दिनभर यही स्थिति रही। दिन में कभी धूप निकली तो कभी बादलों की ओट में सूरज छिपा। इसकी वजह से अधिकतम आर्द्रता बढ़कर 81 प्रतिशत तक पहुंच गई। उमस अधिक होने से घर या बाहर लोगों को कहीं भी चेन नहीं मिला। एसी और कूलर ही राहत दे पाए।
सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा अधिकतम तापमान
अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सामान्य से अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा था।
प्रदेश के गरम शहर
क्रम, शहर, अधिकतम तापमान
- 1, झांसी, 41.6
- 2, उरई, 41.0
- 3, कानपुर, 39.4
- 4, आगरा, बस्ती, 39.0
मौसम विभाग का बुधवार को आसमान साफ रहने का पूर्वनुमान
मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि गुरुवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। 30 मई को आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। 31 मई को आंशिक बादल रहेंगे। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।