Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा से जयपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी, इस स्टेशन से होगा संचालन

    Updated: Sat, 31 May 2025 10:45 PM (IST)

    आगरा रेल मंडल में वंदे भारत एक्सप्रेस की संख्या बढ़ने जा रही है। आगरा-जयपुर के लिए नई वंदे भारत चलाने की तैयारी है जिसका परीक्षण जल्द होगा। रेलवे बोर्ड की अनुमति मिलते ही यह सेवा शुरू हो जाएगी। वर्तमान में आगरा से चार वंदे भारत चल रही हैं। ताजमहल देखने के बाद जयपुर जाने वाले पर्यटकों को इससे सुविधा होगी जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

    Hero Image
    आगरा से जयपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी

    जागरण संवाददाता, आगरा। रेल मंडल आगरा में वंदे भारत एक्सप्रेस की संख्या बढ़ने जा रही है। आगरा से जयपुर के लिए वंदे भारत चलाने की तैयारी है। इस ट्रेन का परीक्षण जून के तीसरे सप्ताह में होगा। रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलते ही यह ट्रेन सुबह जयपुर के लिए चलेगी। वहीं, शाम को जयपुर से आगरा के लिए रवाना होगी। लखनऊ से मुंबई, बरेली से मुंबई, निजामुद्दीन से इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस भी प्रस्तावित हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा से हर दिन चार वंदे भारत चल रही हैं। पहली वंदे भारत रानी कमलापति भोपाल से हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के मध्य दो साल पूर्व चली थी। एक साल पूर्व आगरा से जयपुर के लिए वंदे भारत का प्रस्ताव तैयार हुआ था, लेकिन फिर इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। ठीक छह माह के बाद आगरा से उदयपुर के लिए वंदे भारत चालू हुई।

    वर्तमान में इस ट्रेन में 70 प्रतिशत सीट फुल चल रही हैं। जून और जुलाई में यात्रियों की संख्या और भी बढ़ जाएगी। कुछ ऐसा ही आगरा से वाराणसी वंदे भारत का भी है। 29 मई को आठ से 16 कोच हो गए हैं। इसके बाद भी 50 से अधिक की वेटिंग चल रही है।

    रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया, ताजमहल सहित अन्य स्मारक देखने के बाद बड़ी संख्या में पर्यटक जयपुर के लिए रवाना होते हैं। अगर आगरा से सीधी ट्रेन होगी तो पर्यटन उद्योग को फायदा होगा। ऐसे में आगरा से ट्रेन सुबह चलेगी और शाम को वापसी करेगी। इससे आगरा में और भी अधिक पर्यटक आएंगे। पर्यटक वाराणसी या फिर प्रयागराज जाना चाहते हैं तो वंदे भारत से जा सकते हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner