आगरा में किले के सामने तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, दो युवकों की मौत
आगरा में किले के सामने मंगलवार देर रात तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस भीषण हादसे में नैतिक ...और पढ़ें

HighLights
आगरा में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई।
हादसे में नैतिक और विशाल की मौके पर मौत।
एक अन्य साथी प्रेम गंभीर रूप से घायल हुआ।
जागरण संवाददाता, आगरा। किले के सामने मंगलवार देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने पर दो युवकों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान 16 वर्ष के नैतिक पुत्र भोला सिंह निवासी सुल्तानपुरा कैंट और विशाल पुत्र मनोज निवासी मंटोला के रूप में हुई है। बाइक सवार उनका तीसरा साथी 19 वर्ष का प्रेम पुत्र धर्म निवासी मंटोला गंभीर घायल हो गया।
घटना मंगलवार देर रात 11: 30 बजे की है। मंटोला निवासी विशाल बस्ती में रहने वाले अपने मित्र प्रेम और सुल्तानपुरा निवासी नैतिक के साथ बाइक सदर की ओर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार बिजलीघर से रामलीला मैदान की ओर बाइक मोड़ते समय उसकी रफ्तार तेज होने के चलते अनियंत्रित हो गई। बाइक डिवाइडर से टकराने के बाद रेलिंग को तोड़ते दूसरी ओर चली गई।
बाइक के डिवाइडर से टकराने के बाद तीनों युवक कई फीट हवा में उछलने के बाद गिरे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों युवकों को एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी लेकर गई।
यह भी पढ़ें- प्रयागराज में 63 हजार की ठगी के मामले में वकीलों का अनोखा विरोध, थाने में DJ बजाकर किया डांस; वीडियो वायरल
यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर साधी दोस्ती, होने लगी बातें तो ब्लैकमेलिंग का बिछ गया जाल; आगरा में मुकदमा दर्ज
यहां पर डाक्टरों ने नैतिक और विशाल को मृत को घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी होने पर स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी रकाबगंज योगेश नागर ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार बाइक को मोड़ते समय अनियंत्रित होने से हुआ।